नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तरी दिल्ली निगम के पूर्व महापौर जय प्रकाश और भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने आज हीरा देवी धर्मशाला, डिप्टीगंज, सदर बाजार क्षेत्र में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 250 सफाई कर्मचारियों को शॉल व मिठाई देकर किया सम्मानित। इस अवसर पर गणमान्य अतिथि व स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।
जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारी सुबह नागरिकों के उठने से पहले शहर को साफ करने का कार्य करते है तभी हमें सुबह हमारी गलियां व सड़कें साफ मिलती है। उन्होने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी वो कोरोना योद्धा है जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान उत्तरी दिल्ली के क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के कार्य में सबसे ज्यादा योगदान सफाई कर्मचारियों का होता है और इस सम्मान से सफाई कर्मचारियों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन