-दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने लगाया आरोप – यूपी में प्राइवेट स्कूलों को भाजपा ने दिया लूट का दिया लाइसेंस
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने यूपी में प्राइवेट स्कूलों की खुली लूट पर भाजपा पर निशाना साधते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने यूपी में प्राइवेट स्कूलों को लोगों को लूटने का लाइसेंस दे दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है।
रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न हुए चार राज्यों में चुनावी नतीजे आने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के हित में काम करना शुरू कर दिया और निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाए जाने पर लगाम लगाई गई है। वहीं दूसरी तरफ यूपी में शासित बीजेपी की सरकार ने निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने की इजाजत दी है।
देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों सियासी पारा पूरी तरीके से गरमाया हुआ है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने पिछले सात साल में प्राइवेट और निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर लगाम लगाई है। साथ ही जिस स्कूल कोर्स की फीस बढ़ानी होती है, उसके लिए यह सिस्टम बनाया कि स्कूलों के खाते चेक करने के बाद हम स्कूलों को फीस बढ़ाने की इजाजत देंगे। कोरोना के बाद लोगों की नौकरियां गई हैं, लोगों के पास पैसे नहीं हैं। सरकारी स्कूल ठीक नहीं किए जा रहे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या गाज़ीपुर लैंडफिल साइट है, जो दिल्ली का एक बहुत बड़ा कष्ट है। 17 साल में भाजपा ने पूरी दिल्ली को कूड़े के पहाड़ में ही बदला है। अब जबकि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया था कि बीजेपी के कुशासन से मुक्ति पाकर अरविंद केजरीवाल को मौका देंगे, ताकि वे कूड़े के पहाड़ खत्म करें, तो ठश्रच् ने चुनाव टाल दिया। कूड़े के पहाड़ भ्रष्टाचार की वजह से बने हुए हैं। ये एमसीडी का चुनाव करवाएं, हम इसे तुरंत ठीक करेंगे।


More Stories
Hansika Motwani Divorce: 4 साल के रिश्ते से आज़ाद एक्ट्रेस ‘हंसिका मोटवानी’ नींद से जागी, कहा- ”मुझे कोई पछतावा नहीं..!”
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार