अब घर पर हुआ मूंग दाल कचौरी बनाना बेहद ही आसान : जानिए पूरी विधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब घर पर हुआ मूंग दाल कचौरी बनाना बेहद ही आसान : जानिए पूरी विधी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – कचौरी खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, कचौरी एक ऐसा स्नैक है जो किसी के भी मुंह में पानी ला सकता है। कचौरी को लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। कचौरी को कई तरह की स्टफिंग से बनाया जाता है। इस लेख में आज हम बात करने जा रहे हैं,  मूंग दाल कचौरी की। कैसे आप इस शानदार व्यंजन को घर पर ही कुछ ही समय में तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मूंग दाल कचौरी बनाने की रेसिपी के बारे में।

 सामग्री

रिफाइंड तेल- 2 कप

गेंहू का आटा- 1 कप

अजवाइन- 2 चम्मच

आवश्यकतानुसार- नमक

जीरा पाउडर- 1 चम्मच

कसूरी मेथी पाउडर- 1 छोटा चम्मच

बेकिंग सोडा- ½ छोटा चम्मच

घी- 2 चम्मच

आवश्यकतानुसार- पानी

कचौरी में भरने के लिए

धनिया पाउडर- 1 चम्मच

उड़द की दाल- 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

सौंफ का पाउडर- 1 चम्मच

विधि

एक बड़ा बाउल लें, इसमें गेहूं का आटा, नमक, 2 चम्मच घी और अजवाइन डालें। अब इन्हें अच्छी तरह से मिला लें, इसके बाद पानी का इस्तेमाल करके नरम आटा गूंध लें। आटे को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए अलग रख दीजिए, इसके बाद उड़द की दाल को धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें।

भीगी हुई दाल लें और पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें। मध्यम आंच पर एक पैन रखें और इसमें एक छोटा चम्मच तेल डालें। उड़द दाल का पेस्ट, धनिया पाउडर, नमक, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, सौंफ, बेकिंग सोडा और कसूरी मेथी डालें। मसाले को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मसाले को मिक्स कर लें। तेल गर्म हो जाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।

अंतिम चरण

आटे की लोई लें और उसे उंगलियों की सहायता से चपटा कर लें, इसके बाद इसमें दाल भरकर कचौरी बना लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें, जब तेल सही से गर्म हो जाए तो कचौरियों को सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें। आपकी दाल कचौरी तैयार है। आप इसे अपनी इच्छा के अनुसार हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox