नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारतीय रेलवे द्वारा आज एक बड़ा प्रयोग किया गया। दरअसल, रेलवे ने अपनी सेवाओं और तकनीकी को और ज्यादा विस्तार देने के साथ-साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कवच का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान दो ट्रेनों की फुल स्पीड में टक्कर करवाने का निर्णय लिया। इस प्रयोग द्वारा भारतीय रेलवे सुरक्षा टेक्नोलॉजी ‘कवच’ का परिक्षण करना चाहता था। वहीं, भारतीय रेलवे का यह प्रयोग सफल रहा। ..
बता दें कि, जिन दो ट्रेनों में टक्कर होने वाली थी, उनमें से एक ट्रेन में खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे। वहीं, दूसरी ट्रेन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन मौजूद थे। भारतीय रेलवे द्वारा यह परीक्षण सिकंदराबाद में किया गया।
हाल ही में भारतीय रेलवे ने इस प्रयोग का सफल होने का वीडियो अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। भारतीय रेलवे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कवच का सफल परीक्षण! माननीय एमआर/अश्विनी वैष्णव दक्षिण मध्य रेलवे में कवच के कामकाज को देखा। लोकोमोटिव में स्वचालित रूप से ब्रेक लगाए गए थे। लोको पायलट ने कहा कवच महान है। ..
भारतीय रेलवे ने एक और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “रियर-एंड टक्कर परीक्षण सफल रहा है। कवच ने अन्य लोको से 380 मीटर पहले लोको को स्वचालित रूप से रोक दिया।”


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस