नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ विक्की झा– जहां इस वक्त पूरे देश में यूक्रेन और रूस के बीच चल रही युद्ध को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है, और भारत इस चिंता की घड़ी में भी किसी भी तरह से यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को, सुरक्षित वहां से अपने देश बुलाना चाहता है। जिसकी शुरुआत भारत ने कुछ हद तक कर भी दी हैं।
लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो इस बुरे वक्त का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं, स्मगलिंग और चोरी जैसे घिनौने कामों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ 28 फरवरी की शाम लगभग 3 से 4बजे के करीब मुंबई के इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर घटित हुआ, जहां मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक अफ्रीकी महिला को 56 करोड के लागत की कीमत वाला लगभग 8 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
महिला विदेश की होने के कारण विदेशी कानूनों को ध्यान में रखते हुए, NDPS एक्ट के तहत इस अफ्रीकन स्मगलर महिला के खिलाफ 56 करोड़ अर्थात 8 किलो हेरोइन के स्मगलिंग का मामला दर्ज किया गया हैं, और साथ ही यह हेरोइन वह यहां किसे और कितनी क्वांटिटी में स्मगल करने आई थी, इसके भी जांच पुलिस अधिकारियों ने शुरू कर दी है।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ