गोवा में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आप को बताया वोट कटवा, केजरीवाल ने ली चुटकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोवा में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आप को बताया वोट कटवा, केजरीवाल ने ली चुटकी

-कहा- सर रोना बंद कीजिए, हाय रे, मर गय रे, गोवा नई उम्मीद के लिए वोट करेगा,

goa election

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोवा/भावना शर्मा/- गोवा विधानसभा को लेकर कांगं्रेस व आम आदमी पार्टी में खींचतान काफी बढ़ गई है जिसे देखते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एक ट्वीट कर आप को वोट कटवा पार्टी बताया है।, इसके कुछ ही देर बाद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने उनकी चुटकी ली है।
उत्तर प्रदेश की तरह गोवा के विधानसभा चुनावों से पहले वहां भी काफी उठापटक देखने को मिल रही है। कांग्रेस के 17 में से 15 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के एक ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने चुटकी ली है। दोनों नेता चुनावों को लेकर ट्विटर पर ही भिड़ गए हैं।
दरअसल, पी चिदंबरम ने गोवा विधानसभा चुनावों को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होने लिखा कि मेरा आकलन है कि आम आदमी पार्टी और टीएमसी गोवा में गैर-भाजपा वोट को केवल काटने का काम करेंगी। अरविंद केजरीवाल द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने आगे लिखा गोवा में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। लेकिन ये पार्टियां वोट कटवा का काम कर रही हैं।
इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पी चिदंबरम के ट्वीट के जवाब में लिखा – सर, रोना बंद कीजिए- ’हाय रे, मर गए रे, हमारे वोट काट दिए रे’…गोवा सिर्फ वहां वोट करेगा जहां उसे उम्मीद दिखेगी। केजरीवाल आगे लिखते हैं कि भाजपा के लिए कांग्रेस उम्मीद हो सकती है, लेकिन गोवा के लोगों के लिए नहीं। ऐसी पार्टी जिसके 17 में से 15 विधायक भाजपा में चले गए हों।
केजरीवाल ने कांग्रेस की गांरटी नाम से एक नोट भी लिखा है। उन्होने लिखा कांग्रेस का हर वोट सुरक्षित तरीके से भाजपा को डिलीवर कर दिया जाएगा। भाजपा को वोट देने के लिए कांग्रेस से संपर्क करें, वह सुरक्षित तरीके से डिलीवरी करा देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox