20 लाख रंगदारी मांगने वाले काला जठेड़ी गिरोह का बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

20 लाख रंगदारी मांगने वाले काला जठेड़ी गिरोह का बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

-द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा, 3 मामलों का हुआ खुलासा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली एनसीआर में आतंक का पर्याय बन चुके काला जठेड़ी गिरोह के एक अपराधी को द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक मुठभेड़ के बाद पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने आरोपी से एक स्वचालित पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस व एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। आरोपी ने बाबा हरिदास नगर थाने के अन्तर्गत झाड़ौदा निवासी से फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद दो बीएचडी नगर व एक बहादुरगढ़ की वारदात का खुलासा किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि गत मंगलवार को बलविंदर पुत्र अशोक कुमार निवासी बाबा हरिदास एंक्लेव ने बाबा हरिदास नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक अज्ञात फोन काल कर काला जठेड़ी के नाम पर 20 लाख रूपये देने की धमकी मिली हैं। इसके कुछ देर बाद ही उसके दरवाजे पर किसी ने फायरिंग भी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच स्पेशल स्टाफ को सौंप दी।
डीसीपी द्वारका के निर्देशानुसार ऑपरेशन वर्चस्व सच्ची भावना से किया जा रहा है और सभी अपराधों को उचित महत्व दिया जाता है। यह घटना एक सार्वजनिक व्यक्ति के साथ हुई जिसमें कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक खूंखार गैंगस्टर काला जठेरी के नाम पर रंगदारी की मांग की थी। एसीपी विजय सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर नवीन कुमार और एसआई जयवीर, एएसआई उमेश, एचसी परवीन, एचसी राजकुमार, एचसी संदीप, एचसी अजय, सीटी विपिन के नेतृत्व में एक टीम ने कई सीसीटीवी कैमरों की जांच की और घंटों तक फुटेज का विश्लेषण किया गया। ऐसे अपराधों में शामिल कई अपराधियों के डेटा का विश्लेषण किया गया और मुखबिरों को विशिष्ट ब्रीफिंग के साथ तैनात किया गया। टीम को आखिरकार 13-14 की रात को सफलता मिली, जब एक गुप्त सूचना मिली की आरोपी अपने साथियों से मिलने के लिए बीएचडी एंक्लेव दिचाउ रोड़ पर आ रहा है। टीम ने तुरंत सूचना वाली जगह पर अपना जाल बिछाया। रात करीब पौने एक बजे एक व्यक्ति स्कूटी पर आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन उसने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में हवलदार प्रवीण ने दो और सिपाही ने एक गोली चलाई तो एक गोली आरोपी के टखने में लगी और वह गिर गया। तभी टीम ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक स्वचालित पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस व एक स्कूटी बरामद हुई जो चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान इकबाल उर्फ मिज्जु पुत्र बाबुराम निवासी आरजेड-74, न्यू रोशनपुरा नजफगढ़ नई दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से द्वारका जिला में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। उस पर द्वारका जिला के विभिन्न थानों में 8 मामले पहले से दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने तीन मामलों में अभी तक अपनी संलिपत्ता स्वीकारी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी काला जठेड़ी गिरोह का सक्रिय सदस्य व शार्प शूटर है। आरोपी की गिरफ्तारी से तीन मामलों का खुलासा हो चुका है लेकिन अभी भी पुलिस की पूछताछ जारी है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके। डीसीपी ने स्पेशल स्टाफ की इस कार्यवाही की प्रशंसा की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox