प्रियंका मौर्या ने लगाया प्रियंका गांधी के सचिव पर रिश्वत मांगने का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रियंका मौर्या ने लगाया प्रियंका गांधी के सचिव पर रिश्वत मांगने का आरोप

-लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन की पोस्टर गर्ल है डा. प्रियंका मौर्या, कहा पार्टी में धांधली चल रही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/भावना शर्मा/- यूपी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ’लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन पोस्टर की एक महिला ने यूपी चुनाव में कांग्रेस की टिकट न मिलने के कारण का खुलासा करते हुए प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया है कि घूस न दे पाने की वजह से लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से उनका टिकट काटकर रुद्र दमन सिंह को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी।
यूपी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता डॉ. प्रियंका मौर्या लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से टिकट की दावेदारी पेश कर रही थीं। प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन का भी वो अहम किरदार रहीं। इतना ही नही कांग्रेस ने शक्ति विधान टाइटल के साथ जो महिला घोषणा पत्र जारी किया प्रियंका मौर्या उसकी पोस्टर गर्ल भी थीं। इसकी वजह से पूरी संभावना जताई जा रही थी कि उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम सबसे ऊपर होगा।
गुरुवार को कांग्रेस ने 125 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें वादे के मुताबिक 40 फीसदी महिलाओं को शामिल किया गया है। जिस सीट से प्रियंका मौर्या चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी थीं वहां से रुद्र दमन सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा है कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपए के लिए किसी से फोन करवाया था। रुपए न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी।
डॉ. प्रियंका मौर्या का आरोप है कि कांग्रेस महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने की आड़ में वसूली कर रही है। उनका कहना है कि पहले उनसे लड़की हूं, लड़ सकती हूं मैराथन में भीड़ जुटाने के नाम पर वसूली हुई। इसके बाद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर रुपए की डिमांड की गई। जब चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की तो टिकट के लिए रुपए मांगे गए। उनका दावा है कि हर आरोप का उनके पास पुख्ता सबूत है, जिसे जल्द ही सार्वजनिक करेंगी। वहीं, इस मामले में पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना है कि टिकट न मिलने की वजह से झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
बता दें कि 18 नवंबर को लखनऊ में प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह, कांग्रेस कमेटी के नेता शिव पांडेय समेत 3 पर मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। राज्य संपत्ति विभाग में ड्राइवर पद पर तैनात प्रशांत कुमार सिंह की तहरीर पर हुसैनगंज पुलिस ने तीनों पर मारपीट और धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox