स्वामी प्रसाद और सैनी ने 8 विधायको के साथ थामा सपा का दामन, बोले अब लड़ाई 85-15 की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वामी प्रसाद और सैनी ने 8 विधायको के साथ थामा सपा का दामन, बोले अब लड़ाई 85-15 की

-मौर्य बोले- जिसका साथ छोड़ता हूं, उसका अता-पता नहीं रहता, मायावती है इसका उदाहरण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/शिव कुमार यादव/- मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आखिर यूपी की भाजपा सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व धर्मसिंह सैनी ने अपने 8 समर्थक विधायकों के साथ सपा अध्यक्ष्य अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह जिसका साथ छोड़ते है उसका अता-पता नही रहता। उन्होने इसके लिए मायावती का उदाहरण दिया। वहीं उन्होने भाजपा को ललकारते हुए कहा कि अब प्रदेश में लड़ाई 80-20 की नही 85-15 की हो गई है। भाजपा को हम नेस्तनाबूद कर देंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर पंहुचकर स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी तथा 8 विधायकों को सपा की सदस्यता दिलाई। उन्होने कहा कि दिल्ली से आये भाजपा के नेताओं को आभास भी नही था कि सपा किस नीति पर काम कर रही है। अब वो दिन आ गया है जब इन नेताओं को बोरियां बिस्तर बांधकर वापिस दिल्ली जाना पड़ेगा। वहीं सपा में शामिल होते ही मौर्य भी भाजपा पर बरसे और कहा कि अब भाजपा की सरकार का खात्मा करके यूपी को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है। मैं अखिलेश के साथ भाजपा को नेस्तनाबूत कर दूंगा। अखिलेश नौजवान हैं। पढ़े-लिखे हैं और नई ऊर्जा है। मौर्य बोले, ’एक और बात कहूंगा कि जिसका साथ छोड़ता हूं, उसका अता-पता नहीं रहता। इसका उदाहरण है बहनजी। उनको घमंड हो गया था। बाबा भीमराव को भूल गईं। काशीराम को भूल गईं। परिवर्तन आंदोलन के नारे को बदल दिया। थैली वालों के पीछे खड़ी हो गईं। मैंने साथ छोड़ा तो क्या हश्र हुआ उनका। मौर्य ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता जो कुंभकरण की तरह सो रहे थे, जिनको कभी विधायक और मंत्रियों से बात करने का वक्त नहीं मिलता था। हम लोगों के इस्तीफा देने के बाद उनकी नींद हराम हो गई है।आज सत्ता में 5 फीसदी लोग मलाई खा रहे हैं। अब 80 और 20 की लड़ाई नहीं, बल्कि 15 और 85 की लड़ाई होगी। 85 तो हमारा है और 15 में भी बंटवारा है। योगी से सवाल किया कि क्या 54 फ़ीसदी वाले हिन्दू नहीं हैं क्या। साफ इशारा किया कि योगी सरकार में दलित और पिछड़ों का हक सामान्य वर्ग को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि योगी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर पाप कर रहे हैं और दुहाई हिंदू की देते हैं। क्या आपकी नजर में दलित पिछड़ा वर्ग हिंदू नहीं है क्या। अगर आपकी नजर में सिर्फ 5 फीसदी लोग हिंदू है तो आपकी खटिया खड़ी होनी तय है।
समाजवादी पार्टी जॉइन करने वाले योगी के एक अन्य मंत्री धर्म सिंह सैनी ने कहा कि अखिलेश भावी नहीं अब सीएम है। उन्होंने कहा कि कोविड और आचार सहिता न होती तो 10 लाख की रैली कर आपको सम्मनित किया जाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दलितों और पिछड़ा वर्ग ने आपको सीएम बनाने के लिए संकल्प लिया है। बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि जहां से आ रहे हैं ,उनसे कई गुना ज्यादा सम्मान मिल रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox