इंडियन ओपन बैडमिंटन में बड़ा उलटफेरः 20 साल की मालविका ने साइना नेहवाल को हराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंडियन ओपन बैडमिंटन में बड़ा उलटफेरः 20 साल की मालविका ने साइना नेहवाल को हराया

-34 मिनट में जीती नागपुर की खिलाड़ी, मालविका ने दोनों गेम में साइना नेहवाल को टिकने का मौका नहीं दिया

Sports

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। नागपुर की 20 साल की मालविका बनसोड ने दिग्गज खिलाड़ी और लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल को हरा दिया। महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में मालविका ने साइना को लगातार गेम में 21-17, 21-9 से हरा दिया। यह मैच 34 मिनट तक चला। वर्ल्ड रैंकिंग में साइना इस समय 25वें नंबर पर हैं। वहीं मालविका की रैंकिग 111वें नंबर पर हैं। यहां बता दें कि घुटने की चोट से उभरने के बाद साइन अपना पहला टुर्नामैंट खेल रही थी।
साइना और मालविका के बीच पहले गेम की शुरुआत में बराबरी का मुकाबला देखने को मिला। एक समय दोनों खिलाड़ी 4-4 की बराबरी पर थी। इसके बाद मालविका ने बढ़त बना ली और इसे अंत तक कायम रखा। दूसरे गेम में भी दोनों एक समय 2-2 की बराबरी परी थी। यहां से मालविका ने बढ़त बनाई और इसे गेम और मैच जीतने तक कायम रखा।
मालविका महाराष्ट्र की उभरती हुई बैडमिंटन स्टार हैं। वे अंडर-13 और अंडर-17 लेवल पर स्टेट चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। 2018 में वे वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में सिलेक्ट हुईं। 2018 में उन्होंने काडमांडू में साउथ एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल की। 2019 में उन्होंने ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट जीता। 2019 में ही मालविका ने मालदीव्स इंटरनेशनल फ्यूचर सीरीज टूर्नामेंट का खिताब जीता।
भारत के लक्ष्य सेन ने पुरुष सिंगल्स के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। उन्होंने स्वीडन के फेलिक्स बर्स्टेड को 21-12, 21-15 से हराया। महिला सिंगल्स में टॉप सीड पीवी सिंधु ने भारत की ही इरा शर्मा को 21-10, 21-0 से हरा दिया।
साइना नेहवाल घुटने और ग्रोइन की चोट से उबरने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रही थीं। मालविका से हार के बाद उन्होंने कहा- पिछले साल अक्टूबर में मैं चोटिल हो गई थी। मैंने 27 दिसंबर से दोबारा खेलना शुरू किया। इस टूर्नामेंट में यह देखने आई थी कि मैं अभी कहां खड़ी हूं और कितने सुधार की और जरूरत है। उन्होने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं दो मैच खेल पाई। हालांकि, यह स्वीकार करना होगा कि खराब फिटनेस के साथ मालविका, अकाशी और सिंधु जैसी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल है। मालविका के बारे में साइना ने कहा- वह अच्छा खेल रही है और उसके खेल में लगातार सुधार आ रहा है। रैली खेलने में वह बेहतरीन है। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में मालविका आगे भी अच्छा परफॉर्म करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox