पंजाब में भगवंत मान नहीं, रायशुमारी से तय होगा सीएम चेहरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब में भगवंत मान नहीं, रायशुमारी से तय होगा सीएम चेहरा

-केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा चुनने का फैसला जनता पर छोड़ा

punjab

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पंजाब/शिव कुमार यादव/- पंजाब चुनावो को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल एक के बाद एक दांव चल रहे हैं। अब केजरीवाल ने पंजाब मे आम आदमी पार्टी कें सीएम चेहरे को लेकर नया शोशा छोड़ दिया है। हालांकि उन्होने एक दिन पहले ही भगवंत मान को पंजाब का सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था। अब उन्होने कहा कि पंजाब की जनता सीएम का चेहरा तय करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवंत मान उन्हें बहुत प्यारे हैं। छोटे भाई जैसे हैं. वह उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम चेहरा बनाना चाहते थे। मगर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों को यह तय करने दें।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंजाब में सीएम का उम्मीदवार घोषित करने से पहले पार्टी वोटर्स की राय लेगी. इसके लिए पार्टी ने मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कि फोन कॉल के जरिए आम आदमी पार्टी का सीएम उम्मीदवार तय होगा। पार्टी ने रायशुमारी के लिए 70748 70748 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद पूछा जाता है कि आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होना चाहिए.। बीप के बाद लोगों को अपने पसंद के सीएम चेहरे का नाम बताना होता है।
बता दें कि पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं. राज्य की सभी सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को वोटिंग होगी। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल करते हुए सरकार बनाई थी. अभी तक हुए ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी बढ़त लेती दिख रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox