झज्जर जिला पुलिस ने चलाया कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर जिला पुलिस ने चलाया कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान

- झज्जर पुलिस ने वायरस संक्रमण से बचाव तथा नाइट कर्फ्यू के नियमों की पालना के प्रति आम लोगों को किया जागरूक -मास्क लगाने व अन्य नियमों का पालन करने तथा व्यवस्थाओं को दुरस्त बनाए रखने में पुलिस का करें सहयोग : एसपी श्री वसीम अकरम -बिना मास्क लगाये पाए जाने पर पिछले 24 घंटे में किए गए 500 से अधिक व्यक्तियों के चालान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- झज्जर पुलिस द्वारा जिला में कोराना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने व संक्रमण से बचाव तथा नाइट कर्फ्यू के नियमों की पालना के मध्येनजर आमजन को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। एसपी श्री वसीम अकरम आईपीएस के निर्देशानुसार जिला के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रबंधको व चौकी प्रभारियों की अलग-अलग टीमों द्वारा अपने अपने एरिया में लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के रूबरू होते हुए मास्क लगाने व नाइट कर्फ़्यू के नियमों तथा महामारी संक्रमण से बचाव के लिए क्या क्या सावधानी रखी जाएं, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जिला में थाना व चौकी स्तर पर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारी के नेतृत्व में अनेक टीमों द्वारा लोगों को बिना मास्क लगाए व बिना टीकाकरण के सार्वजनिक स्थानों पर ना निकालने व रात्रि कर्फ्यू के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मास्क ना लगाने अथवा जानबूझ कर नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में आम लोगों को प्रचार के माध्यम से चेताया भी जा रहा है।


               पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम ने जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर जिला में महामारी के संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत जिला के आमजन को मास्क लगाने व अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रबंधको व चौकी प्रभारियों को जिला में रात्रि कर्फ्यू व अन्य नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश किए गए हैं। जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रात्रि कर्फ्यू के नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें जिला भर में अलग-अलग स्थानों पर मुस्तैदी से तैनात हैं। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा पूरे जिला के शहरी व ग्रामीण आबादी वाले एरिया में लोगो को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने, मास्क लगाने व रात्रि कर्फ्यू के नियमों की पालना करने, बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर ना निकलने तथा महामारी संक्रमण से बचाव के प्रति सावधान रहने बारे लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला में थाना व चौकी स्तर पर लोगों को नियमों की जानकारी देने के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन को मास्क लगाने व नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।
                 एसपी श्री वसीम अकरम ने जिला की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि महामारी संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए मास्क लगाने व अन्य सभी नियमों का पालन करें। बिना मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति बाहर ना निकले। एक से दूसरे व्यक्ति में सामाजिक तौर पर उचित दूरी बनाए रखें। वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए निर्धारित नियमों की सख्ती से पालना करने तथा शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग करें। बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर पिछले 24 घण्टे में 500 से अधिक लोगों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई है। जानबूझकर मास्क ना लगाने वाले लोगों के चालान करने तथा माहमारी संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox