
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने आज की पत्रकारिता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में खोजी पत्रकारिता ख़त्म हो रही है। यह टिप्पणी उन्होने एक किताब के लॉन्च के मौके पर की।
उन्होंने कहा, ’’पहले हमने देखा कि अख़बारों में घोटालों और ग़लत कामों की ख़बरों से हंगामा हो जाता था और उसके गंभीर परिणाम निकलते थे. लेकिन, एक या दो को छोड़कर मुझे हाल के सालों में आई ऐसी कोई स्टोरी याद नहीं है। हमारे आसपास जैसे सबकुछ अच्छा-अच्छा दिखता है. आप इसका क्या निष्कर्ष निकालते हैं ये मैं आप पर छोड़ता हूं।’’
उन्होने कहा कि ’’मीडिया से खोजी पत्रकारिया ख़त्म हो रही है। भारत के संदर्भ में कम से कम ये सच है। जब हम बढ़े हो रहे थे तो हम बड़े घोटालों को उजागर करने वाले अख़बारों का बेसब्री से इंतज़ार करते थे और अख़बारों ने हमें कभी निराश नहीं किया।’’





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम