जाफरपुर में धूमधाम व श्रद्धा मनाई गई राव तुलाराम की 196वी जयंती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जाफरपुर में धूमधाम व श्रद्धा मनाई गई राव तुलाराम की 196वी जयंती

- राव तुलाराम समिति ने अस्पताल में मरीजों में बांटे फल व मास्क, हवन कर दी गई भावभीनी श्रद्धाजंलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 1857 के महान क्रांतिकारी अमर शहीद राव तुलाराम की 196वीं जयंती जाफरपुर के राव तुलाराम अस्पताल परिसर में पूरी श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राव तुलाराम समिति ने हवन कर महान क्रांतिकारी अमर शहीद राव तुलाराम को अपने श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं समिति के सदस्यों ने अस्पताल में मरीजों को फल व मास्क भी बांटें।


                   इस संबंध में जानकारी देते हुए राव तुलाराम समिति के अध्यक्ष अतर सिंह यादव ने बताया कि पिछले 2 साल से कोरोना महामारी को लेकर राव तुलाराम जी की जयंती सिर्फ औपचारिक रूप से ही मनाई जा रही हैं। इस बार भी कोरोना का साया छाया हुआ हैं जिसे देखते हुए प्रशासन से बहुत की कम संख्या की अनुमति मिली थी। आज हमने सीमित संख्या में इक्ट्ठे होकर महान क्रांतिकारी योद्धा को श्रद्धाजंलि देते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में हवन का आयोजन किया गया जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों व समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने अपने योद्धा की याद में अस्पताल परिसर में मरीजों को फल व मास्क बांटे। इस अवसर पर नारायण सिंह यादव, अनिल डागर, अस्पताल प्रबंधन व समिति के सदस्यों ने अपने श्रद्धासुमन शहीद को अर्पित किये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox