
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार शाम को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वर्चुअल मीटिंग करने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने शुक्रवार को कहा कि बाइडेन इस मुलाकात में चीन को लेकर अमेरिका की चिंताओं पर बात करेंगे। इस मीटिंग में भारत के साथ चीन के सीमा विवाद पर भी चर्चा हो सकती है।
दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की इस मीटिंग को लेकर साकी ने कहा, ’राष्ट्रपति बाइडेन निश्चित रूप से सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’ पिछले कुछ समय से अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों में तनाव बना हुआ है। बाइडेन साफ कर चुके हैं कि वे ताइवान, दक्षिण चीन सागर और अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार हनन को लेकर चीनी रवैये से नाखुश हैं।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता के मुताबिक चीन के साथ बाचतीत से पहले भी अमेरिका अपने स्तर पर वीजा प्रतिबंध, वित्तीय पाबंदियों, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कंट्रोल को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुका है। वहीं, ळ-7 देशों को इस बात के लिए राजी किया जा रहा है कि ग्लोबल सप्लाई चेन में जबरन मजदूरी का इस्तेमाल न हो।
साकी ने कहा, ’इस मुलाकात में अमेरिकी राष्ट्रपति चीन के सामने अपनी गंभीर चिंताओं को उठाएगा साथ ही उन मुद्दों पर भी बात करेगा, जिन पर उसकी चीन से असहमति हैं।’ हाल ही में ग्लासगो और स्कॉटलैंड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु समिट में दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और क्लाइमेट चेंज रोकने के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करने में तेजी लाने का ऐलान किया था।
पिछले महीने व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और चीन के विदेश नीति सलाहकार यांग जिएची ने इस साल के आखिर तक बाइडेन और जिनपिंग के बीच एक वर्चुअल बाचचीत के लिए समझौता किया था, हालांकि उस समय दोनों ही पक्ष इस बातचीत के लिए तारीख तय नहीं कर सके थे।





More Stories
दिल्ली प्रदूषण: ‘पंजाब में पुलिस वाले जला रहे हैं पराली’, पर्यावरण मंत्री सिरसा का AAP पर आरोप
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश