आजाद घूम रहे भाजपा मंडल महामंत्री अमित शौकीन के हत्यारे, परिवार की सुरक्षा खतरें में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आजाद घूम रहे भाजपा मंडल महामंत्री अमित शौकीन के हत्यारे, परिवार की सुरक्षा खतरें में

-एक महीने बाद सांसद प्रवेश वर्मा पंहुचे पीड़ित परिवार से मिलने, सुरक्षा व्यवस्था दिलाने का दिया आश्वासन, -मृतक की मां ने रोकर बयां किया अपना दर्द, पुलिस भी नही कर रही सुनवाई, परिवार की सुरक्षा को लेकर है चिंतित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिचाऊं गांव के भाजपा मंडल महामंत्री की हत्या को हुए करीब एक महीना हो गया है लेकिन अभी तक पुलिस अमित के हत्यारों को नही पकड़ पाई है और ना ही पुलिस इस संबंध में परिवार से कोई जानकारी सांझा कर रही है जिसकारण अमित के पूरे परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। मृतक अमित की मां ने मीडिया के सामने रोकर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अभी भी अमित के हत्यारे आजाद घूम रहे है जिसकारण अब उन्हे अपने परिवार के दूसरे सदस्यों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। उधर पुलिस भी उनकी नही सुन रही है। उन्होने पुलिस विभाग से परिवार की सुरक्षा की मांग की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। हालांकि करीब एक महीने बाद पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा आज पीड़ित परिवार से मिलने पंहुचें और उन्हे पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
                         बता दें कि 13 सितंबर को जब अमित शौकीन नजफगढ़ से दवाई लेकर अजय पार्क कालोनी से होता हुआ अपने गांव जा रहा था तो हमलावरों ने उसे बीच गली में रोक कर गोली मार दी थी। हालांकि सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी लेकिन फिर भी आज तक द्वारका जिला पुलिस अमित के हत्यारों को नही पकड़ पाई है। यहां यह भी बता दे कि इसी साल जनवरी में भी अमित पर कातिलाना हमला हुआ था जिसके बाद परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी लेकिन पुलिस ने स्टाफ कम होने की बात कह कर सुरक्षा व्यवस्था देने से हाथ खड़े कर दिये थे। जिसके बाद अमित की हत्या हो गई। परिवार ने इसकी जिम्मेदारी पुलिस पर डाली है। अमित के छोटे भाई दीपक का कहना है कि अगर पुलिस इस मामले की संजीदगी समझती और अमित को सुरक्षा दे देती तो आज उसका भाई उनके बीच जिंदा होता। लेकिन उसकी हत्या के बाद भी पुलिस उनकी नही सुन रही है। हमने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई इंतजाम नही किये हैं। जिसकारण पूरे परिवार की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है।
                        वहीं मृतक अमित शौकीन की मां बाला ने सांसद प्रवेश वर्मा को बताया कि उन्हे समझ नही आ रहा कि पुलिस इस तरह का बर्ताव क्यों कर रही है। जबकि अभी तक अमित के हत्यारे आजाद घूम रहे हैं। हमने पुलिस की लापरवाही को लेकर नजफगढ़ थाने पर प्रदर्शन भी किया था ताकि आला अधिकारियो तक उनकी बात जा सके। उस दौरान एसीपी नजफगढ़ जितेन्द्र पटेल ने उन्हे सुरक्षा देने व आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर पकड़ने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर ही बने हुए है जिसकारण उनके पूरे परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। हालांकि परिजन डीसीपी द्वारका से मिलकर अपनी चिंता से अवगत करा चुके है और डीसीपी साहब ने भी परिवार को पूरी सुरक्षा व आर्म्स लाइसेंस देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।
                       परिवार की बात सुनने के बाद सांसद श्री वर्मा ने कहा कि उन्होने डीसीप शंकर चौधरी से बात की है। वह जल्द ही आपको सुरक्षा मुहैया करा देंगे। अगर फिर भी कोई देरी होती है तो वह दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से बात करेंगे। यहां परिवार बार-बार अपनी सुरक्षा को लेकर हर किसी से गुहार लगा रहा है। जबकि अमित शौकीन भाजपा का मंडल महामंत्री था और भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की मदद के बड़े-बड़े दांवे करती है तो फिर अमित शौकीन के मामले में ऐसा क्या है कि आज तक कोई भी बड़ा या छोटा भाजपा नेता पीड़ित परिवार से सांत्वना के दो बोल बोलने भी नही ंपंहुचा। लेकिन आज सांसद के घर पंहुचने पर परिवार को कुछ उम्मीद जगी है कि आखिर कोई तो है जो उनकी सुध ले रहा है। फिलहाल पीड़ित परिवार भाजपा से अपनी सुरक्षा की उम्मीद लगाये है और सांसद महोदय ने इसके लिए आश्वासन भी दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox