रेलवे अब जनरल डिब्बों में भी देगी रिजर्वेशन, लांच की बायोमैट्रिक टोकन मशीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेलवे अब जनरल डिब्बों में भी देगी रिजर्वेशन, लांच की बायोमैट्रिक टोकन मशीन

-यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, अपराधों पर भी कसेगी नकेल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सिकंदराबाद/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लंबे सफर की रेलों में जनरल बोगी की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बायोमेट्रिक टोकन मशीन लांच की है। इसके जरिए सामान्य डिब्बों में भी अब यात्रियों को रिजर्वेशन की सुविधा मिलेगी।
                    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह मशीन प्रायोगिम स्तर पर सिकंदराबाद स्टेशन पर लगाई गई है। यात्रा से पहले यात्रियों को बायोमेट्रिक मशीन में अपने डिटेल देने होंगे। फिर मशीन में अंगूठा लगाना होगा जिसके बाद मशीन टोकन जनरेट कर देंगी जिसमें डिब्बा नंबर और सीरियल नंबर लिखा होगा। इसके बाद यात्री उस सीट पर यात्रा करने के लिए अधिकारिक रूप से मान्य होगा। अधिकारियों ने कहा कि जनरल बोगी में इससे पहले सीट को लेकर अकसर झगड़े के मामले सामने आते थे और उन्होने माना कि जनरल बोगी में सीट के लिए जो घोटाला होता था उस पर व अपराध पर भी अब इस प्रणाली से नकेल कसी जा सकेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox