
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सिकंदराबाद/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लंबे सफर की रेलों में जनरल बोगी की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बायोमेट्रिक टोकन मशीन लांच की है। इसके जरिए सामान्य डिब्बों में भी अब यात्रियों को रिजर्वेशन की सुविधा मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह मशीन प्रायोगिम स्तर पर सिकंदराबाद स्टेशन पर लगाई गई है। यात्रा से पहले यात्रियों को बायोमेट्रिक मशीन में अपने डिटेल देने होंगे। फिर मशीन में अंगूठा लगाना होगा जिसके बाद मशीन टोकन जनरेट कर देंगी जिसमें डिब्बा नंबर और सीरियल नंबर लिखा होगा। इसके बाद यात्री उस सीट पर यात्रा करने के लिए अधिकारिक रूप से मान्य होगा। अधिकारियों ने कहा कि जनरल बोगी में इससे पहले सीट को लेकर अकसर झगड़े के मामले सामने आते थे और उन्होने माना कि जनरल बोगी में सीट के लिए जो घोटाला होता था उस पर व अपराध पर भी अब इस प्रणाली से नकेल कसी जा सकेगी।





More Stories
नजफगढ़ में गोकशी कांड के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
जल्द नहीं जागे हिंदू तो सबकुछ हाथ से निकल जाएगा: डॉ. सुनील देवधर चेतना
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है: मामा नटुंग
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार