किसानों पर लाठी जार्च पर दुष्यन्त चौटाला ने कहा- हमला करने वालों को क्या आप माला पहनाएंगे?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों पर लाठी जार्च पर दुष्यन्त चौटाला ने कहा- हमला करने वालों को क्या आप माला पहनाएंगे?

-पुलिस की कार्यवाही को ठहराया सही, कहा- पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाये रखने का

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-  हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना पर कहा कि अगर कोई आप पर हमला करने की कोशिश करेगा तो आप उसका माला पहना कर स्वागत तो नहीं करेंगे। चौटाला ने कहा कि पुलिस को मजबूर होकर लाठीचार्ज करना पड़ा।
                 दुष्यंत चौटाला ने कहा, “पुलिस पर हमले का वीडियो सामने आया है। यदि कोई आप पर हमला करने की कोशिश करेगा तो आप उसका माला पहना कर स्वागत तो नहीं करेंगे, उन्हें लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस का काम है कानून व्यवस्था बनाए रखना.। पिछले 9 महीने में हमने ये सुनिश्चित किया है कि अधिक बल प्रयोगा न किया जाए। उन्होंने कहा, “अगर इरादा अराजकता पैदा करना है, तो अलग बात है. लेकिन अगर इरादा किसानों और किसान कानूनों के लिए काम करना है, तो उन्हें नियमित अंतराल पर बात करनी चाहिए। वो 40 लोग कहां हैं जिन्होंने कहा था कि एमएसपी और मार्केट नहीं रहेगा और ज़मीनों पर कब्ज़ा कर लिया जाएगा।
                       दरअसल हाल ही में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान करनाल में किसानों पर हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें करनाल के एसडीएम सुरक्षाकर्मियों से प्रदर्शनकारियों के ’सिर फोड़ने’ की बात कहते नज़र आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा हुआ। उस वक्त दुष्यंत चौटाला ने एसडीएम के बयान की निंदा की थी और उन पर कार्रवाई की बात कही थी. हालांकि अब उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox