बारिश से खिले किसानों के चेहरे, वैज्ञानिको ने रबी की फसल के लिए बताया फायदेमंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बारिश से खिले किसानों के चेहरे, वैज्ञानिको ने रबी की फसल के लिए बताया फायदेमंद

-खेत हुए लबालब, धान की फसल में आई जान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भादों रिकार्ड तोड़ बरसे बादलों ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य अधिकारी पी के गुप्ता ने कहा कि यह बारिश आने वाली फसल के लिए काफी फायदेमंद होगी। वहीं दूसरी तरफ तेज धूप के कारण कुमलाह रहे धान की फसल में भी फिर से जान आ गई है। हालांकि धाया व तोरी की फसल में कुछ नुकसान की आशंका है लेकिन फिर भी किसान इस बारिश को लेकर काफी खुश नजर आ रहे है।
                     नजफगढ़ देहात में सिंचाई का कोई प्रबंध न होने और जमीन का पानी खारी होने की वजह से अधिकतर किसान रबी की फसल नही बो पाते थे लेेेकिन सितंबर के महीने में हुई बरसात ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी हे। किसानों का मानना है कि इस बारिश से वो आगामी मुख्य फसलों की आसानी से बुआई कर पायेंगे। नजफगढ़ देहात में करीब 50 गांव आते है। जिनमें अधिकतर खारी पानी ही है और सिचाई का भी कोई साधन नही है। लोग अकसर बरसात पर ही निर्भश्र रहते हैं। किसानों की माने तो इस बार इंद्र देव ने अपने द्वार खोल दिये हैं। इस बार हम सरसों, जौ, धान व गेंहू की बुआई कर पायेंगे। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य अधिकारी पी के गुप्ता ने बताया कि गांवों में पानी की कमी के चलते भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है और अधिकतर क्षेत्र में खारी पानी है। जिसकारण किसानों को खेती करने में काफी परेशानी होती है। लेकिन इस बारिश से अबकि बार किसान कई तरह के खेती कर पायेंगे। केंद्र भी किसानों की बीज व खाद से लेकर कृषि सलाह तक की मदद करता है और किसानों की आय में बढ़ोतरी को लेकर लगातार प्रयासरत है। हमारे वैज्ञानिक किसानों को फसलों की बुआई से लेकर उसकी सिचांई, प्रबंधन व खाद व दवाई का छिड़काव तक सभी सलाह मुहैया कराते है तथा सभी सरकारी योजनाओ का लाभ किसानों तक पंहुचाने का प्रयत्न किया जाता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox