बरसात में बच्चों को लेकर हो जाइए सावधान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बरसात में बच्चों को लेकर हो जाइए सावधान

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /मानसी शर्मा- चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के कांबली गांव में एक 8 साल की बच्ची की अचानक सांप के काटने से हुई मौत।

आपको बता दें, कि बच्ची के परिवार वाले भी नहीं समझ पाए कि आखिर बच्ची की मौत कैसे हो गई?  बच्ची पूरी तरह से नीली पड़ गई थी बच्ची के परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले तभी उसने अपना दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत किसी जहरीली चीज के काटने से हुई है।  परिवार वालों को समझ नहीं आ रहा था आखिर बच्ची को किस जहरीली चीज ने काटा है।परिवार वालों को सीसीटीवी में कैद वीडियो से पता चला कि जब बच्ची शाम को 7:00 बजे पंप का स्विच बंद करने गई थी तभी उसको एक काले जहरीले सांप ने पैर पर डस लिया था। लड़की की उम्र 8 साल थी और वह तीसरी कक्षा में पढ़ती थी और लड़की का नाम गुरशिरात कौर था।

हम आपको बता दें कि सावन के महीने में अक्सर बाहर से बिच्छू सांप जैसे कई जहरीले जीव जंतु घरों का रुख कर लेते हैं और यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।  ऐसे में अपने घरों को बंद रखें और साफ सफाई पर सतर्क ध्यान रखें तथा बच्चों को किसी भी तंग जगहों पर ना जाने दे और अपने घरों में सभी को एक बार सतर्क कर दे।

 इन सब चीजों को अनदेखा ना करें अपनी और अपने बच्चों की सावधानी का विशेष ध्यान रखें जरा सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox