आखिर क्यों पिता और भाईयों ने यूवती को पेड़ से लटकाकर बुरी तरह डंडों से पीटा ?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आखिर क्यों पिता और भाईयों ने यूवती को पेड़ से लटकाकर बुरी तरह डंडों से पीटा ?

आखिर क्यों पिता और भाईयों ने यूवती को पेड़ से लटकाकर बुरी तरह डंडों से पीटा ?

नजफगढ़ मेट्रो/ मानसी शर्मा- मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर में एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर और देखकर हर कोई काप उठे। एक मासूम और लाचार लड़की को उसी के घर वालों ने बेदर्दी से पीटा, जिसे देखकर हर कोई सहम गया। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

आप को बता दे की, ये पूरी घटना अलीराजपुर जिले के बड़े फुटतालाब गाँव की है। यहाँ एक लड़की को उसके ही पिता और भाइयों ने बड़ी बेरहमी से पीटा और जान से मारने की कोशिश की कभी यूवती को जमीन पर पटककर मारा तो कभी पेड़ से लटकाकर बुरी तरह डंडों से पीटा। 

5 july 2021 02:13 pm

अलीराजपुर के एसपी विजय भगवानी  ने बताया कि घटना 28 जून 2021 की है। पीड़िता शादीशुदा है और उसकी शादी पास के ही गाँव में की गई थी।

जानकारी के मुताबिक , पीड़िता का पति गुजरात में मजदूरी करता है और वह अपनी पत्नी को उसके घर पर ही छोड़कर चला गया था, जिससे नाराज होकर पीड़िता किसी को बिना बताए अपने मामा के यहाँ आम्बी गाँव चली गई। 

एसपी ने बताया कि पीड़िता के बिना बताए मामा के यहाँ जाने से ही मायके वाले नाराज हो गए और महिला को पहले तो मायके लाए और फिर खेत में जमीन पर गिरा- गिरा कर  और नीम के पेड़ से लटकाकर यूवती को बेरहमी से पिटा इस पूरी घटना का वीडियो एक गाँव वाले ने बनाया जो वायरल हो गया और लोगो के सामने आया। पुलिस ने इस मामले में 1 जुलाई की रात को एफआईआर दर्ज कर, शुक्रवार को इस घटना के चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox