यूपी धर्मांतरण मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, उमर गौतम से पूछताछ जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी धर्मांतरण मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, उमर गौतम से पूछताछ जारी

-यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-  यूपी धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी उमर गौतम और जहांगीर से पूछताछ के बाद यूपी एटीएस की टीम नेे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस की टीम ने राहुल भोला, मन्नू और इरफान खान को गिरफ्तार किया है। मन्नू यादव को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।
                        बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी एटीएस की टीम ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का खुलासा किया था। दिल्ली के जामिया नगर से मुफ्ती काजी जहांगीर आलम निवासी जोगाबाई, जामिया नगर, नयी दिल्ली और मोहम्मद उमर गौतम निवासी बाटला हाउस, जामिया नगर, नयी दिल्ली को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। इन पर मूक-बधिर छात्रों और निर्धन लोगों को धन, नौकरी व शादी का लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप है।
                      मिली जानकारी के अनुसार उमर गौतम पहले हिंदू था, लेकिन उसने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया और धर्मांतरण कराने में सक्रिय हो गया। एटीएस की पूछताछ में पता चला कि उमर करीब एक हजार गैर मुस्लिम लोगों को मुस्लिम धर्म में धर्मांतरित कर चुका है। ऐसे लोगों की उसने मुस्लिमों से शादी कराई है। यह अभियान जामिया नगर, नयी दिल्ली में संचालित इस्लामिक दावा सेंटर नामक संस्था के जरिये चलाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, उमर गौतम से पूछताछ में धर्मांतरण कराने की पुष्टि हुई है। पुलिस बाकि पकड़े गये आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox