जबरदस्त फीचर के साथ मोटो जी-60 व मोटो जी-40 हुए लांच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जबरदस्त फीचर के साथ मोटो जी-60 व मोटो जी-40 हुए लांच

-120 हर्ट्ज, रफ्रेश रेट, पावरफुल प्रोसेसर और जबरदस्त कैमरे की खुबियों के साथ दिये नये फीचर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोटोरोला ने भारत में दो नए जी-सीरीज स्मार्टफोन्स मोटा जी-60 और मोटा जी-40  फ्यूजन लॉन्च किए हैं। दोनों मेड इन इंडिया डिवाइस हैं। मोटोरोला ने किफायती जी सीरीज के तहत ये दोनों स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में उतारे हैं।
                   दोनों में बहुत समानताएं हैं। दोनों फोन्स के मेन फीचर्स में अल्ट्रा फास्ट स्नैपड्रैगन टीएम 732 जी प्रोसेसर, 120 हर्ट्ज ,6.8 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, साथ ही दोनों में स्मक फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन मोबाइल सेफ्टी के लिए थिंकशील्ड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं,और दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर चलते हैं। दोनों फोन हाइब्रिड माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1 टीबी तक के एक्सपेंडेबल स्टोरेज को भी सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन में टर्बोपावर 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच बैटरी दी गई है।
                   दोनों स्मार्टफोन के बीच सिर्फ कैमरे का फर्क है, दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। मोटो जी-60 में 108 मेगा पिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है सेल्फी के लिए क्वाड-पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं मोटज्ञे जी-40 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
                 कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल-नेनो सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, एनएफसी, वाई-फाई 802.11 एसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। मोटो जी 40 फ्यूजन और मोटो जी 60 दो रंगों डायनेमिक ग्रे और फ्रॉस्टेड शैम्पेन में उपलब्ध होंगे।
                 मोटो जी-40 फ्यूजन की बात करें तो इसकी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये रखी गई है। आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 1,000 रुपए की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते है। फोन फ्लिपकार्ट के जरिए 1 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
                 मोटो जी-60 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिटध्क्रेडिट ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा जिससे इसकी कीमत सिर्फ 16,499 हो जाएगी। फोन की पहली सेल 27 अप्रैल को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox