दिल्ली में बदमाशों के हौंसले बुलंद, पुलिस पर फायरिंग कर एक बदमाश को छुड़ा ले गये

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बदमाशों के हौंसले बुलंद, पुलिस पर फायरिंग कर एक बदमाश को छुड़ा ले गये

-दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के बाहर पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश ढेर,
NM News Police encounter

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/सिद्धार्थ राव/शिव कुमार यादव/- राजधानी में दिल्ली पुलिस कर नाकामी के चलते बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके है कि अब बदमाश पुलिस को ही खुली चुनौती दे रहे हैं। हालांकि अभी तक बदमाश आम आदमी व आपसी रंजिश में ही वारदात कर रहे थे। लेकिन अब पुलिस पर भी सीधा हमला बोलने लगे हैं जिसकारण पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के ठीक बाहर कई राउंड फायरिंग की और एक कुख्यात अपराधी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। पुलिस अभी तक बदमाशों की कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है। हालांकि पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के मारे जाने की पुलिस ने सूचना जारी की है।
जानकारी के मुताबिक जिस कैदी को पुलिस हिरासत से छुड़ाया गया, वो कोई मामूली बदमाश नहीं है। उस कैदी का नाम कुलदीप बताया जा रहा है, जिसे दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन की टीम जेल से जीटीबी अस्पताल लेकर आई थी। वहां उसका मेडिकल होना था. तभी वहां एक स्कोर्पियो कार और बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन के करीब बदमाश पहुंचे और अस्पताल परिसर के अंदर 12.30 बजे के आस-पास उन लोगों ने फायरिंग शुरु कर दी। इससे पहले पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते ठीक उसी वक्त बदमाशों ने कैदी कुलदीप को छुड़ाने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, और गोलीबारी का फायदा उठाकर शातिर अपराधी कुलदीप उर्फ फजा को वहां से लेकर भाग निकले। कुलदीप, कुख्यात बदमाश जितेंद्र गोगी गैंग का सदस्य है। उस पर हत्या जैसे 70 से अधिक केस दर्ज हैं। बताया यह भी जा रहा है कि फरार होने वाले बदमाश कुलदीप पर पुलिस ने एक लाख का ईनाम भी घोषित कर रखा था। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में कैदी को छुड़ाने आए बदमाशों में एक पुलिस की गोली का शिकार हुआ, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस फायरिंग में मारे गए बदमाश का नाम रवि बताया जा रहा है। रवि पर पांच-छः आपराधिक मामले दर्ज बताये जा रहे हैं। जबकि घायल अविनाष का जीटीबी अस्पताल में ईलाज जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox