दिल्ली में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, जांच में जालंधर भेजे गए आठ सैंपल मिले पॉजिटिव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, जांच में जालंधर भेजे गए आठ सैंपल मिले पॉजिटिव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। दिल्ली से जालंधर भेजे गए आठ सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार संजय झील की बतख और मयूर विहार के पार्क के कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया है। यह जानकारी पशुपालन विभाग नेे दी है।
गौरतलब है कि अब तक नौ राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली में भी बीते लगभग एक हफ्ते से ज्यादा समय से पक्षियों की अलग-अलग स्थलों पर मौत हो रही थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इन पार्कों में जहां आम लोगों की आवाजाही बंद की गई वहीं मृत पक्षियों के सैंपल जालंधर भेजे गए थे। इन्हीं में से संजय झील की बतखों और मयूर विहार के पार्क के कौवों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते सप्ताह से ही राजधानी में पक्षियों के मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर 100 कौवे और 27 बत्तख मरे मिले। दूसरे दिन भी डीडीए के संजय झील पार्क में 10 बत्तख मरी मिलीं। प्रशासन ने इसे अलर्ट जोन घोषित किया हुआ है। पशुपालन विभाग ने जांच के लिए इनके नमूने जालंधर लैब भेजे थे।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की रिपोर्ट के अनुसार, बेगमपुर में दो कौवे, संजय झील में 27 बत्तख, सरिता विहार में 24 कौवे, पटपड़गंज में चार कौवे, कुंडली स्थित स्मृति वन में दो कौवे, योजना विहार में दो कौवे, प्रीत विहार के जी ब्लॉक में 10 कौवे, मधुबन में दो कौवे, अशोका निकेतन में एक कौवा, दिलशाद गार्डन के डियर पार्क में पांच कौवे, गोल्डन जुबली पार्क में तीन कौवे, रिंग रोड के हरित क्षेत्र में चार कौवे, द्वारका सेक्टर पांच में 14 कौवे, द्वारका सेक्टर नौ में दो कौवे और हस्तसाल पार्क में 16 कौवे मरे मिले हैं। पशुपालन विभाग ने मानक के अनुसार इन्हें जमीन में दबा दिया है। पशु पालन विभाग के डॉ. राकेश के मुताबिक, दिल्ली में अब तक लगभग 100 कौवे मर चुके हैं।
यहां बता दें कि एक दिन पहले यानी शनिवार को डीडीए के संजय झील पार्क में 17 बत्तख मरी मिली थीं। लाल किले में भी 15 से अधिक कौवे मरे मिले थे। पार्क में पक्षियों के लगातार मरा मिलने के बाद डीडीए ने एहतियातन पांच पार्कों को बंद कर दिया है। इनमें संजय झील, द्वारका सेक्टर 9, हौज खास पार्क, द्वारका सेक्टर 5 पार्क व हस्तसाल पार्क शामिल हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम का मयूर विहार फेज तीन स्थित सेंट्रल पार्क भी लोगों के लिए बंद है। इसमें भी कौवे लगातार मरे मिल रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर पर मिल रहीं शिकायतें
बर्ड फ्लू को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा एक दिन पहले जारी हेल्पलाइन नंबर 011-23890318 पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। रविवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से कौवों की करीब 100 व कबूतरों की 45 शिकायतें मिलीं। लोगों ने अपने घरों के आसपास पक्षियों में बीमारी के लक्षण व मरा दिखने की शिकायतें दीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox