आखिर कोरोना की जांच के लिए माना चीन, 14 जनवरी को दौरा करेगी डब्ल्यूएचओ की टीम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आखिर कोरोना की जांच के लिए माना चीन, 14 जनवरी को दौरा करेगी डब्ल्यूएचओ की टीम

-टीम बुहान जा पायेगी या नही अभी यह स्पष्ट नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-कोरोना वायरस की उत्पत्ति के लिए चीन आखिरकार तैयार हो गया है। चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम को अपने यहां आने और जांच करने के लिए मंजूरी दे दी है। अब 14 जनवरी यानि गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य टीम चीन का दौरा करेगी। कुछ दिनों पहले चीन ने वीजा का हवाला देते हुए आने से मना कर दिया था।
सोमवार को चीन ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों का एक समूह गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए आने वाला है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को एक वाक्य की घोषणा में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ चीनी समकक्षों के साथ बैठक करेंगे, मगर कोई अन्य विवरण नहीं दिया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम वुहान का दौरा करेगी या नहीं। चीन ने इसे लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। वायरस की वुहान में उत्पत्ति को लेकर व्यापक विचारों पर सवाल उठाने वाले बीजिंग ने दस सदस्यीय विशेषज्ञों के दल को दौरे की अनुमति देने में विलंब किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के उप प्रमुख जेंग यिशिन ने नौ जनवरी को मीडिया से कहा था कि वुहान में टीम के आने के वक्त पर अभी विचार किया जा रहा है। जेंग ने बताया कि चीन और डब्ल्यूएचओ के बीच चार वीडियो कॉन्फ्रेंस में जांच के विशेष बंदोबस्त को लेकर सहमति बनी है। जांच करने आ रहे दल के साथ चीन के विशेषज्ञ भी वुहान जाएंगे। इससे पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेडरोस अधानोम गेब्रेयेसस ने विशेषज्ञों के दल को आवश्यक अनुमतियां नहीं देने पर बीजिंग की आलोचना की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox