नेहरु युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम ने किया वर्चुअल जिला युवा संसद 2020 का किया आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेहरु युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम ने किया वर्चुअल जिला युवा संसद 2020 का किया आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला दक्षिण-पश्चिम के तहत नजफगढ़ के माता मूर्तिदेवी आर्य समात भवन में स्थित नेहरु युवा केंद्र कार्यालय में जिला युवा संसद 2020 का आयोजन वेबिनार के माध्यम से वर्चुअल किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक सरवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम की आयोजक माता मूर्ति देवी महिला मंडल की अध्यक्षा भावना शर्मा रही व संचालन एनवाईवी शबनम चैहान ने किया।
इस संबंध मंे जानकारी देते हुए जिला समन्वयक एस पी सिंह ने बताया कि राष्ट्र निर्माण एवं नीति निर्धारण में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार व यूएनडीपी द्वारा नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल 2021 का आयोजन किया जा रहा है, इस कड़ी में जिला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली द्वारा आज वेबिनार के माध्यम से वर्चुअल जिला युवा संसद 2020 का आयोजन किया गया जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका में शिव कुमार यादव जर्नलिस्ट, भावना शर्मा अध्यक्षा, बिरेन्द्र सोनी डायरेक्टर महात्मा गांधी सामाजकार्य महाविद्यालय नजफगढ़ व सुरेन्द्र बोकन लेखपाल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेबिनार की शुरूआत में सभी अभ्यर्थियों का परिचय करवाया गया। युवा संसद में एनएनएस, एनसीसी, कॉलेज व गैरसरकारी संस्थाओं से जुड़े 18 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं ने प्रतिभागियों के रूप में भाग लिया और दिए गए चार विषयों 1. राष्ट्रीय शिक्षा नीतिरू 2020 भारत की शिक्षा में परिवर्तन लाएगी 2. उन्नत भारत अभियान- समुदाय की शक्तियों को बढ़ावा देना और उनके उत्थान के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना 3. नये परिदृश्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना तथा 4.शून्य बजट वाली प्राकृतिक खेती किसानों के लिए वरदान पर अपने-2 विचार प्रस्तुत कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को अपनी बात रखने के लिए 4 मिनट का समय व निम्नलिखित मानकों जिसमें प्रस्तुति, विचारों की स्पष्टता, मुद्दे की समझ व आचरण का ध्यान रखा गया। इस अवसर पर वेबिनार में उपस्थित युवा वर्ग का सभी निर्णायक मंडल ने अपने संबोधन से मार्गदर्शन किया। जिला युवा संसद में 278 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया हैं जिसमंे से 12 युवा ही 29 दिसम्बर 2020 को होंने वाली राज्य स्तरीय वर्चुअल प्रतियोगिता में जिला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे व अपने विचार व्यक्त करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox