उत्तमनगर पुलिस ने चार सेंधमारों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तमनगर पुलिस ने चार सेंधमारों को किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-उत्तमनगर पुलिस के गश्ती दल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक चोरी व सेंधमारी की वारदातों में सक्रिय गिरोह के चार बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का सरगना उत्तमनगर थाने का बीसी रवि है जो पहले से ही चोरी व सेंधमारी के 31 मामलों में शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 25 नवंबर को उत्तमनगर पुलिस को महेन्द्र यादव पुत्र तेजो यादव निवासी राजन विहार हस्तसाल ने शिकायत दी थी कि चोरो ने उसके घर से करीब एक लाख नगद व जेवर चुरा लिये है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ की। एसआई गोविंद सिंह, हवलदार गोपाल, शिवानन्द, भीम व सिपाही अजय और भरतलाल की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी रवि पुत्र माधव प्रसाद निवासी विदया विहार हस्तसाल, रितिक पुत्र मुनेश कुमार निवासी सोम बाजार कबाड़ी रोड़ उत्तमनगर, मुकुल पुत्र महाबीर निवासी विदया विहार हस्तसाल व दीपक पुत्रि पे्रमपाल निवासी अमनत्यागी का मकान, विकास नगर दिल्ली को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ज्वैलरी छोटा दीपक के पास हहै जो विकासपुरी में झुग्गीयों में रहता है। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख में से 58 हजार रूपये नगर बरामद किये है। पुलिस आरोपियों से ज्वैलरी के बारे में व और वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox