
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिले के मोहन गार्डन में अवैध रूप से रह रहे 3 नाईजिरियन को मोहन गार्डन पुलिस ने पकड़ कर वापस भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के बाद पासपोर्ट पर वीजा का नकली स्टीकर लगाकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे लेकिन जांच में उनकी यह धोखाधड़ी पकड़ी गई और पुलिस ने उन्हे पकड़कर वापस नाईजिरिया भेज दिया है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मोहन गार्डन में ज्यादातर नाईजिरियन बिना वीजा के अवैध रूप से रह रहे है। और पिछले काफी समय से अनेकों नाईजिरियन ड्रग्स के मामलों में पकड़े गये है। जिसे देखते हुए पुलिस ने मोहन गार्डन में विदेशियों की जांच आरंभ कर दी हे। उन्होने बताया कि 26 नवंबर को हवलदार जितेन्द्र व सिपाही शिव राम ने गश्त के दौरान तीन नाईजिरियन ईमैनुअल फियरलेस पुत्र ओगबा, चिगोजी मथियास पुत्र नवाली और उचेना पुत्र उगवू को संदिग्ध हालात में घुमते हुए पकड़ा था। पुलिस टीम ने जब उनके कागजात व वीजा की जांच की तो वो सही से जवाब नही दे पाये तो पुलिस ने उनके पासपोर्ट की जांच की तो पता चला कि उक्त तीनों आरोपी अवैध रूप से क्षेत्र में रह रहे है। पुलिस ने जांच में पाया कि तीनों आरोपियों ने अपने पासपोर्ट पर भारतीय वीजा के नकली स्टीकर लगा रखे है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे नरेला स्थि सेवा सदन में भेज दिया और जब उनके वापसी के आदेश आ गये तो उन्हे उनके देश वापस भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि विदेशियों के खिलाफ ड्रग्स के मामले आने के बाद पुलिस काफी सख्ती दिखा रही है। और किराये पर मकान देने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही कर रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी किरायेदार को मकान देने से पहले मालिक उसका सत्यापन पुलिस से जरूर करायें ताकि अपराधों को रोकने में सहयोग मिल सके। उन्होने बताया कि अकेले मोहन गार्डन में काफी संख्या में नाईजिरियन रहते है जिनमें अधिकतर अवैध रूप से रह रहे है और ड्रग्स बेचने व सप्लाई करने के काम में लिप्त है। लेकिन अब पुलिस इनके खिलाफ जांच कर कार्यवाही कर रही है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार