मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/- वीरवार को गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में नगर निगम गुरूग्राम की वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर प्रमिला गजेसिंह कबलाना, डिप्टी मेयर सुनीता यादव, चीफ इंजीनियर रमन शर्मा सहित नगर निगम गुरूग्राम के कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे।
वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में विभिन्न 10 विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए, जिन पर विचार-विमर्श करने उपरान्त सभी को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें 2.20 करोड़ रूपए की लागत से सैक्टर-23 के 11 पार्कों का विकास एवं नवीनीकरण करने, 2.12 करोड़ रूपए की लागत से गांव चैमा स्थित हरीजन चैपाल का पुर्ननिर्माण करने, 2.42 करोड़ रूपए की लागत से सैक्टर-23 में बैडमिंटन, कब्बडी, कुश्ती, बॉक्सिंग व टेबल टेनिस आदि खेलों के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण करने, 1.70 करोड़ रूपए की लागत से गांव चैमा स्थित वाल्मिकी चैपाल का पुर्ननिर्माण करने तथा 1.63 करोड़ रूपए की लागत से सैक्टर-40 में फुटपाथ एवं सिविल कार्य करने संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
इसके साथ ही, गांव कार्टरपुरी स्थित नन्दीधाम गौशाला में मौजूदा शैड, क्वार्टर, अस्पताल, वाटर टैंक स्टोरेज का नवीनीकरण एवं न्यू कैटल शैड के निर्माण के लिए 2.41 करोड़ रूपए, कार्टरपुरी स्थित कामधेनू गौशाला में मौजूदा शैड, क्वार्टर, अस्पताल, वाटर टैंक स्टोरेज का नवीनीकरण एवं न्यू कैटल शैड के निर्माण के लिए 2.48 करोड़ रूपए, सैक्टर-23 में मौजूदा फुटपाथों का नवीनीकरण तथा नए फुटपाथ बनाने के लिए 2.37 करोड़ रूपए, सैक्टर-42 स्थित नगर निगम जोनल कार्यालय में स्टोरेज उद्देश्य के लिए शैड का निर्माण करने के लिए 1.41 लाख रूपए तथा लैफ्टिनैंट अतुल कटारिया राजकीय कन्या विद्यालय में सिविल कार्यो, पलम्बिंग एवं इलैक्ट्रिकल कार्यों के लिए 1.17 करोड़ रूपए के प्रस्तावों को भी वित्त एवं संविदा कमेटी ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में मेयर मधु आजाद ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही निर्धारित समयावधि में विकास कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम आमजन के हितों एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहा है। वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में जिन प्रस्तावों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, वे सभी नागरिकों के साथ सीधे जुड़े हुए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox