कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ड्रोन के माध्यम से रखी जा रही है निगरानी- पुलिस आयुक्त के के राव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ड्रोन के माध्यम से रखी जा रही है निगरानी- पुलिस आयुक्त के के राव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशोंध्नियमों (मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना इत्यादि) की अवेहलना करने वालों के खिलाफ अब ड्रोन के माध्यम से दुकानदारों व लोगों की रिकॉर्डिग करके भी उनके खिलाफ की जाएगी नियमानुसार कार्यवाही की जायगी। गुरुग्राम पुलिस ने कल मास्क ना पहनने वालों के किए 938 चालान और अब तक मास्क ना पहनने वाले 95694 लोगों के चालान किये जा चुके है।
पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से तथा इस संबंध में सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों व आदेशो की पालना न करके नियमों की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियोग के दौरान गुरग्राम पुलिस अब ड्रोन के माध्यम से भीड़भाड़ वाले संभावित स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखेगी व उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध तत्परता से नियमानुसार कार्यवाही भी की करेगी। यह विशेष अभियान काल सुबह 9 बजे से खांडसा रोड पर मंडी के आसपास व सुबह 9.30 से सदर बाजार, बस स्टैंड इत्यादि स्थानों से प्रारंभ किया गया। जिसके तहत बाजार के अतिरिक्त अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों व गुरुग्राम पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए स्थानों पर इस विशेष अभियान के तहत गुरग्राम पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए है।
इस विशेष अभियान के दौरान ड्रोन सहित अन्य माध्यमों से निगरानी के दौरान नियमों की उल्लंघना करने वाले दुकानदारों के सहित लोगों की रिकॉडिंग जा रही है और चिन्हित स्थानों पर कई पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। ड्रोन रिकॉर्डिग में कोविड-19 के संबंध में नियमों की उल्घंना करते पाए गए दुकानदारों व लोगों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस तत्परता से नियमानुसार कार्यवाही भी कर रही है। ड्रोन के माध्यम से गुरुग्राम पुलिस द्वारा वॉइस संदेशों से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान गुरुग्राम पुलिस द्वारा मार्केट के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए बाजार में सामाजिक दूरी बनाएं रखना व दुकानदारों व बाजार में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए भी कहा गया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम की इसी कड़ी में गुरुग्राम पुलिस द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगों को मास्क भी वितरित किए गए व उन्हें उनका प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox