दिल्ली में मास्क नही लगाया तो देना होगा 2000 रूपए का जुर्माना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में मास्क नही लगाया तो देना होगा 2000 रूपए का जुर्माना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में मास्क न पहनने पर अब 500 रुपए की जगह 2000 रुपए जुर्माना देना होगा। दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने आज सुबह एलजी साहब से मिल कर उनको दिल्ली में कोेरोना की जो मौजूदा स्थिति है, उससे अवगत कराया। हम दोनों ने यह माना कि दिल्ली में बहुत सारे लोग मास्क पहन रहे हैं, लेकिन अभी भी बहुत सारे लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसलिए एलजी साहब के साथ बैठक में हमने निर्णय लिया कि अभी तक मास्क नहीं पहनने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 2000 रुपए किया जा रहा है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे नियंत्रित कैसे किया जाए, इस पर विमर्श के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद सरकार ने कई अहम फैसले लिए जिसमें से एक था मास्क न पहनने पर 500 रुपये की जगह 2000 का चालान काटना। उन्होने दिल्लीवासियों से मास्क अवश्य पहनने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि जितने सामाजिक संस्थाएं हैं, जितने धार्मिक संस्थाएं हैं और जितने भी राजनीतिक दल हैं, वे सभी बिना मास्क पहन कर बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आज मैंने सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों से भी यही कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतारिए और उनको मास्क देकर सड़क पर भेजिए कि वो लोगों को मास्क बांटे। अगर कोई भी सड़क पर बिना मास्क पहने मिलें, तो उनको मास्क बांटे।
हालांकि सरकार ने गुरुवार को ही आदेश जारी कर दिया कि अब से जो भी बिना मास्क पहने घर से निकलेगा उसका 2000 रुपये का चालान कटेगा, लेकिन इसके उलट दिल्ली पुलिस अब भी लोगों का सिर्फ 500 रुपये का चालान काट रही है। शुक्रवार को भी जितने चालान काटे गए हैं वह सभी 500 रुपये के ही काटे गए हैं। दिल्ली पुलिस से जब इसकी वजह पूछी गई तो दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने बताया है कि उन्हें सरकार की तरफ से अब तक कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है। ंश्री सिंघल ने बताया कि जब भी दिल्ली पुलिस को सरकार की तरफ से 2000 रुपये के चालान का नोटिफिकेशन मिल जाएगा पुलिस 2000 का चालान काटना  शुरू कर देगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox