
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा में आज कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की शुरुआत हो गई। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को आज पीजीआई रोहतक के डॉक्टर्स की टीम ने कोरोना वैक्सीन की डोज का टीका लगाया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज यह ट्रायल करवाने वाले भारत के पहले मंत्री बन गए हैं। जिन पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा हैद्य ज्ञात हो कि हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए वालंटियर बनने की पेशकश की थी। इसमें भारत के 25 केंद्रों में से 26000 वालंटियरर्स पर ट्रायल होगा। यह ट्रायल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर की साझेदारी से हो रहा है।





More Stories
दिल्ली के 250 वार्डों में महिलाओं के लिए बनेंगे ‘पिंक पार्क’, क्या है MCD का प्लान और क्या होंगी सुविधाएं?
द्वारका कोर्ट से सुनवाई से बच रहा घोषित अपराधी हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार,
मेरठ का शराब तस्कर ऋषिकेश में गिरफ्तार, फर्जी डिफेंस लेवल लगाकर बेचने जा रहा था
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस