प्याज की कीमते करेंगे नियंत्रित, जरूरत पड़ी तो करेंगे आयात- कृषि मंत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्याज की कीमते करेंगे नियंत्रित, जरूरत पड़ी तो करेंगे आयात- कृषि मंत्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार की नजर है। हम प्याज की कीमतें बेकाबू नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो प्याज का आयात भी करेंगे। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्याज की मांग-आपूर्ति और कीमतों में किसी भी तरह का असंतुलन पैदा होगा तो सरकार संज्ञान लेगी। आवश्यक वस्तुओं और खाद्यान्न की कीमतें व आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए समय-समय पर अपेक्षित कार्रवाई होती रहती है।
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्याज की मांग-आपूर्ति और कीमतों में किसी भी तरह का असंतुलन पैदा होगा तो सरकार संज्ञान लेगी। आवश्यक वस्तुओं और खाद्यान्न की कीमतें व आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए समय-समय पर अपेक्षित कार्रवाई होती रहती है। इस संबंध में हर 15 दिन में एक बैठक होती है। इसमें निर्णय लिया जाता है कि यदि किसी वस्तु की कमी है तो उसका आयात करना है। कीमत को नियंत्रित रखने में सरकार कामयाब होगी।
क्या कोरोना के कारण कमजोर हुई अर्थव्यवस्था और परिस्थितियों का असर चुनाव परिणामों में भाजपा के विरोध में हो सकता है? इसके जबाव में तोमर ने कहा कि यह सच है कि लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है, लेकिन अब हर सेक्टर में कामकाज अच्छी स्थिति में आ गया है। प्रवासी मजदूर भी लौट कर आ चुके हैं। हिंदुस्तान बड़े-बड़े संकटों से निकला है, कोविड के संकट से भी निकल जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox