छावला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी से जुड़ी दो महिलाओं को पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी से जुड़ी दो महिलाओं को पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ छेड़ा गया अभियान अब रंग दिखा रहा है। पुलिस टीमें एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा के नेतृत्व में शराब तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज रहे हैं। हालांकि तस्कर अब महिलाओं को इस काम में आगे कर रहे है जिसे देखते हुए पुलिस ने भी अब अपनी जांच महिलाओं प्रति भी तेज कर दी है। बुधवार को भी छावला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी महिला तस्करों से हरियाणवी देसी शराब के 125 व 102 पव्वे बरामद किये हैं।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि छावला पुलिस ने गश्त के दौराना पंडवाला मोड़ व शनि बाजार रोड़ से दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। उन्होने बताया कि पुलिस को अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी जिसपर एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने दो टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। पहली टीम में महेन्द्र व रामस्वरूप ने शनि बाजार रोड़ पर गश्त के दौरान एक महिला को संदिग्ध अवस्था में देखकर उससे पूछताछ की और तलाशी के दौरान उससे 125 पव्वे अवैध देसी शराब के बरामद किये। जिसकी सूचना थाने में दी गई और एएसआई राजकुमार व महिला सिपाही सरती ने मौके पर पंहुचकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी टीम में सिपाही प्रदीप व अशोक ने पंडवाला मोड़ से एक महिला को पकड़ा है जिससे 102 पव्वे हरियाणवी देसी शराब के पकड़े हैं। टीम की सूचना पर हवलदार विनय व महिला सिपाही मुकेश ने मौके पर पंहुच कर आरोपी महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं की पहचान रीना पत्नी रघुवीर निवासी कुतुब विहार दिल्ली व सोनम पत्नी अरविंद निवासी प्रेरणा बस्ती रेवला खानपुर दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox