छावला पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन आरोपी दबौचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन आरोपी दबौचे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने आईपीएल में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन बुकियों को दबौचा है। पुलिस ने आरोपियों से सट्टेबाजी मे प्रयोग कर रहे दो मोबाईल फोन, पैसे के रिकार्ड के दो रजिस्टर व एक सोनी टीवी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में और बुकियों व सट्टा लगाने वालों का पता चल सके।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि छावला थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि छावला में कुछ लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने का काम कर रहे है। इस पर संज्ञान लेते हुए छावला एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने हवलदार विजय कुमार, बलजीत, सिपाही प्रवीण, जयभगवान और जितेन्द्र को मामले की छानबीन करने व आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने मिली सूचना के आधार पर छापा मारकर तीन आरोपियों का दबौच लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन, दो रजिस्टर व एक सोनी टीवी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मदन उर्फ मोनी पुत्र लेट रमेश चंद निवासी नानकहेड़ी, गोपाल कृष्ण पुत्र सुरेन्द्र सिंह पचिया मौहल्ला छावला व अंकित उर्फ संजय पुत्र रणधीर सिंह निवासी पचिया मौहल्ला छावला के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी मदन पर पहले से ही विभिन्न धाराओं में 6 मामले दर्ज हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox