डाबड़ी पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा एक युवक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डाबड़ी पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा एक युवक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के अन्तर्गत डाबड़ी पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ 40 फुटा रोड़, चाणक्य पैलेस, मोंगिया बिल्डिंग के पास से पकड़ा है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था जिसपर पुलिस ने उसे दबौच लिया। तलाशी में आरोपी से पुलिस ने एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस आरोपी की छानबीन कर रही है ताकि और मामलों में उसकी संलिपत्ता का पता लग सके।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 11 अक्तुबर को जब सिपाही नरेश और संदीप पीकेट 2 डाबड़ी पर गश्त कर रहे थे तो रात 11.00 बजे बिंदापुर की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर अचानक मुड़ा और भागने लगा। हालांकि पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा भी किया लेकिन जब वह नही रूका तो पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबौच लिया। पुलिस ने जब उससे पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछा तो वह सही से जवाब नही दे पाया जिसपर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसकी सूचना थाने में दी गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ अवैध हथियार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजा पुत्र जाहिद हुसैन निवासी गली नं-1 चाणक्य पैलेस डाबड़ी के रूप में की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox