दिल्ली की नजफगढ़ व नरेला मंडियों में हो एमएसपी पर फसलों की खरीद -विरेन्द्र डागर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली की नजफगढ़ व नरेला मंडियों में हो एमएसपी पर फसलों की खरीद -विरेन्द्र डागर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश की राजधानी दिल्ली में किसानों की दुर्दशा भाजपा व आम आदमी पार्टी को नजर नही आ रही। यहां किसान फसल तो उगा रहे है लेकिन अपने बलबुते पर, सरकार की तरफ से दिल्ली के किसानों को न तो कोई सहायता मिल रही है और न ही उनकी फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। जिसकारण अब दिल्ली का किसान आंदोलन करने को मजबूर है। उक्त आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने कहा कि सरकार दिल्ली की नजफगढ़ व नरेला मंडियों में किसानों की फसलों की खरीद एमएसपी पर करवाने के प्रबंध करे वरना किसान यूनियन दिल्ली का चक्का जाम कर देगी और किसानों का हक लेकर रहेगी।
वीरवार को नजफगढ़ अनाज मंडी में किसानों से मिलकर श्री डागर ने कहा कि दिल्ली के किसानों के साथ भाजपा व आप पार्टी धोखा कर रही है और सरकारों का उपेक्षा का तो यह हाल है कि दिल्ली के किसानों को उनकी फसलों के एमएसपी के दाम भी नही मिल पा रहे है। जिसकारण दिल्ली के किसान अब कृषि कार्य को घाटे का सौदा मान रहे है। उन्होने कहा कि सरकार भी यही चाहती है कि किसान फसल की बजाये अपनी जमीने बेच दे और सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाये। उन्होने कहा कि अगर दिल्ली का किसान खेतों में फसल उगाना बंद कर देगा तो दिल्ली की आधी आबादी भूखी मर जायेगी या फिर बेरोजगार हो जायेगी। उन्होने कहा कि किसानों की उपेक्षा का आलम यह है कि 2015 से अब तक दिल्ली मंडियों में किसानों को उनकी फसलों का एमएसपी रेट भी नही मिल पा रहा है जिसकारण किसान काफी परेशानी झेल रहे हैं। दिल्ली के किसानों का ना तो खाद मिलती है और ना ही कोई सरकारी योजना या सबसिडी का लाभ मिलता है। जिसकारण किसान भूखमरी के कगार पर आ गये हैं। उन्होने केंद्र व दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली की मंडियों में सरकारे किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदने का प्रबंध करने वरना भारतीय किसान यूनियन दिल्ली का चक्का जाम कर देगी। साथ उन्होने कहा कि दिल्ली में किसानों की जमीनों पर भूमाफियों और सरकार के एजेंटों की नजर जमी हुई है जिसकारण नेता किसानों का हक मारकर उन्हंे दरबदर करना चाहते है। उन्होने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी किसानों की उपेक्षा की भूल की थी जिसकारण वह सत्ताच्यूत हो गई थी। अब भी किसान शांत नही बैठेंगे और अपने हकों के लिए कुछ भी करेंगे। उन्होने इस विषय पर मंडी के चेयरमैन नरेश शर्मा व एसडीएम विनय कौशिक को मंडी में एमएसपी पर फसलों की खरीद फरोख्त कराने के बाबत ज्ञापन भी दिया। दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox