शहीद राजगुरू काॅलेज ने किया आॅनलाइन इंटरनेशनल करियर वर्कशाॅप का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहीद राजगुरू काॅलेज ने किया आॅनलाइन इंटरनेशनल करियर वर्कशाॅप का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वसुंधरा एंक्लेव स्थित शहीद राजगुरू कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन दिल्ली विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने ऑनलाइन इंटरनेशनल करियर डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय वर्कशॉप का 1 से 3 अक्टूबर तक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ पायल मागो ने कॉलेज की छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं विभाग प्रमुख डॉक्टर रेखा मेहरोत्रा ने कार्यक्रम के वक्ता डॉ अश्विनी (दिल्ली विवि), डॉक्टर गोपाल (उका तरसदिया यूनिवर्सिटी) एवं डॉक्टर नरेंद्र (यूनिवर्सिटी आफ नेब्रास्का यूएसए) का स्वागत किया। डॉ अश्विनी ने छात्राओं को सफलता के लिए सही रणनीति अपनाने एवं निरंतर प्रयत्नशील रहने को कहा। वहीं डॉ गोपाल ने छात्राओं को प्रीमियर संस्थानों की जानकारी देते हुए प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी एवं सही करियर चुनने पर जोर दिया। डॉ नरेंद्र ने भारतीय विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न स्कॉलरशिप एवं आवेदन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न पैनलिस्ट डॉक्टर अर्ध्य भट्टाचार्य (आईआईटी), श्री गौरव शर्मा (आईआईएसआर), श्री राहुल जैन (आईआईटी), श्री योगेंद्र (एम्स), श्री ज्योति (जेएनयू), श्री संचिता (पीजीआई), सुश्री ज्योति गुप्ता (जेएनयू) व सुश्री पारुल (आई क्यू वी आई ए) ने कैरियर संबंधित सवालों का कुशलतापूर्वक जवाब दिया। कार्यक्रम के अंत में संचालन मंडली ने मंडली के सदस्य डॉ यामिनी, डॉ अश्विनी, डॉ नितिन, डॉक्टर रिचा, डॉक्टर कोहिनूर, मुस्कान, अरुणिमा, सुरभी, आयुषी एवं मानसी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox