हरियाणा अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड पैरामिलिट्री चैकीदारों के लिए बना छलावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड पैरामिलिट्री चैकीदारों के लिए बना छलावा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा सैकंड इन कमांड विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों व उनके परिवारों ने हरियाणा वीर एवं शहीद दिवस के मौके पर शहीद पार्क नाहड़ में इकट्ठे हो कर शहादत को नमन किया और तहसीलदार नाहड़ के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
महासचिव रणबीर सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व अर्धसैनिक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश यादव से मुलाकात कर प्रदेश में अर्धसैनिक शहीद सम्मान स्मारक बनाने हेतु निवेदन किया जा चुका है लेकिन सरकार द्वारा आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। अभी 17 सितंबर को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी प्रिंसिपल सेक्रेटरी हरियाणा सरकार को भी निम्नलिखित मांगों के बारे में जानकारी दी गई। जिलों में नवगठित सेना के साथ अर्धसेनिक कल्याण बोर्डों की मात्र नाम-पट्टी बदल दी गई जहां पुर्व-अर्धसैनिकों के पैंशन संबंधित मसलों पर कोई सुनवाई नहीं होती। उपरोक्त कल्याण बोर्ड लाखों पैरामिलिट्री फोर्स के सरहदी चैकीदारों के साथ सरासर छलावा है जहां सेना के कर्नल कैप्टन सुबेदार कार्यरत हैं जिनको हमारे परिवारों से कोई लेना देना नहीं है।

जिला रेवाड़ी अध्यक्ष देवराज ने मांग किया कि रिटायर्ड पैरामिलिट्री फोर्स के हवलदारों सुबेदारों को भी उपरोक्त कल्याण बोर्ड में शामिल किया जाए ताकि जिला स्तर पर अर्ध-सैनिक बलों के सेवानिवृत परिवारों, विरांगनाओं, विधवाओं का लेखा जोखा तैयार हो सकें। शहीद हुए जवानों के परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को पचास लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए किया जाए। वीर भुमि रेवाड़ी में अर्धसेनिक स्कूल ओर सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोले जाने की आवश्यकता जताई ताकि नाहड़ कोसली रेवाड़ी के आसपास रहने वाले हजारों पैरामिलिट्री फोर्स जवानों को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकें।
नाहड़ ब्लॉक अध्यक्ष बीरभान बड़गुजर ने ऐलान किया कि वन रैंक वन पेंशन, पुरानी पैंशन बहाली व अन्य जायज मांगों को लेकर आने वाले 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी पर राजघाट से राष्ट्रपति भवन तक मौन जुलूस निकालकर महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें अलग अलग राज्यों से एसएससी उम्मीदवार एवं हजारों पैरामिलिट्री परिवारों के चैकीदार हिस्सा लेकर केंद्रीय सरकार के अर्धसेनिक बलों के प्रति सौतेले व्यवहार को रोष प्रकट करेंगे। सतपाल यादव, रामचंद्र, राजरूप, गजराज, महेंद्र सिंह, राजकुमार, जगदीश प्रसाद आदि पूर्व अर्धसैनिकों ने मिटिंग में भाग लिया ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox