चीनी सेना ने अरुणांचल प्रदेश के पाँच लोगो को किया अगवा, प्रदेश सरकार ने जाँच पुलिस को सौंपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चीनी सेना ने अरुणांचल प्रदेश के पाँच लोगो को किया अगवा, प्रदेश सरकार ने जाँच पुलिस को सौंपी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक तरफ लद्दाख में भारत और चीन के बीच गतिरोध नहीं थम रहा है। वहीं दूसरी और चीन अपनी उकसावे की हरकतों से बाज नही आ रहा है। पहले यह हरकते सिर्फ सीमा तक ही सीमित थी लेकिन अब चीनी सेना द्वारा अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर से 5 भारतीयों के अपहरण की बात सामने आई है। प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने यह चौंकाने वाला दावा किया है। इसके बाद आज दोपहर बाद प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले मे जाँच बैठा दी है, अब अरुणांचल पुलिस के जवान घटना वाली जगह पर पहुँच इस बात की पड़ताल करेंगे कि इस बात मे कितनी सच्चाई है।
श्री एरिंग ने शनिवार को एक ट्वीट कर बताया कि चीनी सैनिकों ने 5 भारतीयों का अपहरण कर लिया है। एरिंग ने बताया कि प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के 5 लोगों को कथित तौर पर पीएलए ने अगवा कर लिया है। पांच महीने पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। विधायक ने पीएमओ को टैग करते हुए मांग की कि पीएलए और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन को इस पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।
स्थानीय अखबार ‘द अरुणाचल टाइम्स’ में छपी खबर के मुताबिक, अगवा किए गए पांचों लोग तागिन समुदाय से संबंधित हैं। वे लोग जंगल में शिकार के लिए गए थे, जब उन्हें चीनी सेना ने अगवा कर लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox