71वें मिस वर्ल्ड के फाइनल का भारत में होगा आयोजन, 130 देशों की सुंदरियां लेंगी भाग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

71वें मिस वर्ल्ड के फाइनल का भारत में होगा आयोजन, 130 देशों की सुंदरियां लेंगी भाग

-27 साल बाद भारत लौटा मिस वर्ल्ड पेजेंट, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ ने दी जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन भारत में किया जायेगा। इसकी सूचना मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ली ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देते हुए कहा कि मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल का आयोजन भारत में किया जाएगा। भारत में 27 साल बाद एक बार फिर से दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं इकट्ठा होकर मिस वर्ल्ड के ताज के लिए एक-दूसरे का मुकाबला करती नजर आएंगीं।

               उन्होने कहा कि मैं इस देश में सबसे पहले करीब 30 साल पहले आई थी और तभी से भारत के लिए मेरे दिल में बेहद खास जगह बनी रही है। हम आपकी अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को पूरी दुनिया के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होने बताया कि मिस वर्ल्ड फेस्टिवल को शानदार बनाने के लिए मिस वर्ल्ड लिमिटेड और पीएमई एंटरटेनमेंट साथ मिलकर काम करेंगे।’

इतने देशों की सुंदरियां लेंगीं भाग
पेजेंट से जुड़ी अन्य जानकारी शेयर करते हुए मोर्ली ने बताया कि 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली 130 नेशनल चैंपियन्स भारत आएंगीं। ये सभी यहां एक महीने तक रहेंगीं। इस देश की अद्भुत और विविधता से भरी संस्कृति का अनुभव लेते हुए सभी प्रतिभागी अपने दया भाव, समझदारी और अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगीं।

कब होगा फिनाले?
सूत्रों के मुताबिक, इस पेजेंट के फिनाले का आयोजन नवंबर/दिसंबर में होगा। इससे पहले 130 देशों की प्रतिभागी पेजेंट से जुड़ी एक्टिविटीज में हिस्सा लेंगीं। इसमें अलग-अलग राउंड भी होंगे, जो करीब एक महीने तक चलेंगे।

27 साल बाद भारत लौटा मिस वर्ल्ड पेजेंट, भारत के नाम है ये रेकॉर्ड
ये करीब 27 साल बाद होगा, जब भारत एक बार फिर से मिस वर्ल्ड जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। वैसे सिर्फ ये ही नहीं, बल्कि देश के पास इस पेजेंट को लेकर गर्व महसूस करने की एक और वजह है। भारत वो देश है, जिसने आज तक के सबसे ज्यादा, छह मिस वर्ल्ड ताज अपने नाम किए हैं।
अब तक की इंडियन मिस वर्ल्ड विनर्स के नाम
1966- रीता फारिया
1994- ऐश्वर्या राय
1997- डायना हेडन
1999- युक्ता मुखी
2000- प्रियंका चोपड़ा
2017- मानुषी छिल्लर

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox