55 साल की महिला से ऑटो में गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

55 साल की महिला से ऑटो में गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


मानसी शर्मा /- 
  बिहार के पटना से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 55 वर्षीय महिला के साथ ऑटो में तीन लोगों ने गैंगरेप किया और फिर नदवा रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। शुरुवाती जानकारी के अनुसार, गैंगरेप में शामिल लोग महिला के पहचान के थे। मामला दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। CCTV की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान और सुराग खोजने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि, आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।

5 नवंबर का है मामला

दरअसल, यह घटना 5 नवंबर की है। महिला के अनुसार, पीड़ित महिला फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव से पटना जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई। उस ऑटो में पहले से ही ड्राइवर सहित दो अन्य लोग बैठे थे। महिला के बैठने के थोड़ी देर बाद उसपर आरोपियों ने स्प्रे करके बेहोश कर दिया। जब वह होश में आईं तो अर्धनग्न अवस्था में खुद को धनरुआ के नदवा में रेलवे लाइन के बगल में पड़ी थी। उसके शरीर पर नाममात्र कपड़ा बचा था। फिर किसी भी तरह वो वहां से निकल कर फुलवारीशरीफ पहुंचीं।

पुलिस को अबतक नहीं मिली सफलता

मामला प्रकाश में आते ही पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है। फुलवारी थानेदार मसूद आलम ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है। मामलो की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सभी CCTVकैमरा के फुटेज को ध्यान से खंगाला जा रहा है। बता दें, महिला ने तीन नामजद शिकायत दर्ज करवाई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox