दिल्ली में यूनियन बैंक के एटीएम से 23 लाख की चोरी, हार्डडिस्क भी गायब 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में यूनियन बैंक के एटीएम से 23 लाख की चोरी, हार्डडिस्क भी गायब 

-पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी 

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी जिले के रणहौला इलाके में यूनियन बैंक के एक एटीएम से 23 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। मशीन में कोई तोड़फोड़ के निशान नहीं मिले हैं। कैश बॉक्स से रुपये और हार्डडिस्क गायब है। एटीएम मशीन की देखरेख करने वाले कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
बापड़ौला विहार निवासी दीपेंद्र मणि पांडेय (30) ने पुलिस को एटीएम से चोरी होने की शिकायत की है। शिकायत में उसने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित सिक्योर वेल्यू इंडिया लिमिटेड में बतौर एटीएम ऑफिसर काम करता है। वह एटीएम में पैसे डालने का काम करता है। उसने बताया कि वह 10 मार्च को अपने सहयोगियों के साथ सैनिक एंक्लेव स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम 18 लाख रुपये डाला था। मशीन में पहले से पांच लाख रुपये थे। अगले दिन दोपहर में कंपनी से एटीएम की डाउन कॉल की जानकारी मिली। दीपेंद्र अपने सहयोगी चंद्रमोहन के साथ एटीएम बूथ पर पहुंचा। जांच में पता चला कि मशीन में कोई तोड़फोड़ नहीं थी। कैश बॉक्स खोलने पर पता चला कि उसमें से हार्ड डिस्क और 23 लाख रुपये गायब है। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन करने के बाद दीपेंद्र के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस एटीएम व उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox