मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – पिछले 19 साल से बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और सनी देओल के बीच अनबन चली आ रही थी। दोनो का झगड़ा फिल्म डर के सेट से शुरू हुआ था, लेकिन अक गदर-2 की सक्सेस पार्टी में सालों से चली आ रही दुश्मनी पर विराम लग गया हैं। दरअसल सनी देओल ने शाहरुख खान को अपनी फिल्म गदर-2 की सक्सेस पार्टी में इनवाइट किया था। जिसके बाद शाहरुख अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर पहुंचे और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर गिले-शिकवे मिटा दिए।
हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल ने शाहरुख से हुए झगड़े और बातचीत बंद होने पर खुलकर बात की है। सनी ने कहा, मैं शाहरुख खान का शुक्रगुजार हूं। उस समय शाहरुख दुबई में फिल्म जवान के प्रमोशन्स में बिजी थे, जब मैंने उन्हें कॉल किया था। मैंने उन्हें फिल्म गदर-2 की सक्सेस पार्टी में बुलाया था। मुझे लगा था वो नहीं आ सकेंगे, लेकिन वो समय निकालकर सीधे मेरी पार्टी में पहुंच गए। हम दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। पार्टी में मुझे उनसे खुलकर बात करने का मौका नहीं मिला, लेकिन मुझे यकीन है जब भी बात होगी अच्छी होगी।
उन्होंने आगे कहा, एक्टर्स के तौर पर हमारे बीच कई बातें होती हैं। हम जवान थे, उस समय हम कुछ और थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है हम समझदार हो जाते हैं। हम जिंदगी की सच्चाई समझ जाते हैं। वक्त सब ठीक कर देता है। अब हम मेंटली सिक्योर हैं। जब हम जवान थे हम ऐसे नहीं हैं, अब हमें पता है कि हमने क्या गलती की है।
क्या था शाहरुख- सनी का झगड़ा?
शाहरुख खान और सनी देओल साल 1993 में रिलीज हुई यशराज चोपड़ा की फिल्म डर में साथ नजर आए थे। सनी फिल्म के हीरो थे, जबकि शाहरुख का फिल्म में नेगेटिव रोल था।

फिल्म में जिस तरह शाहरुख को अहमियत दी जा रही थी, सनी उससे नाखुश थे। इसके चलते दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। सेट पर हुई अनबन के बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात करना पूरी तरह बंद कर दिया और दोबारा कभी साथ काम नहीं किया।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी