22 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल और जैकी भगनानी!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

22 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल और जैकी भगनानी!

-गोवा में लेंगे सात फेरे, फैमिली मेंबर्स समेत सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स होंगे शामिल

मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शादी के बंधन में बधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी साल 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। इस शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। हालांकि, रकुल या उनके परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। शादी के फंक्शन से जुड़ी दूसरी जानकारियां भी अभी सामने नहीं आई हैं।

बैंकॉक में जैकी बैचलर पार्टी मना रहे हैं
करीबी सूत्र का कहना है – वो दोनों पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर चीज प्राइवेट रखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने शादी सेरेमनी भी प्राइवेट रखी है। फिलहाल, वो लोग शादी की तैयारियों में बिजी होने से पहले छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी अभी बैंकॉक में हैं और अपनी बैचलर पार्टी एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, रकुल थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं।

2022 में रकुल ने रिश्ते पर लगाई थी मुहर
रकुल और जैकी करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का ’सबसे बड़ा गिफ्ट’ बताया था।

अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

लगभग 41 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं रकुल
रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली में रहने वाले पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। रकुल बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसी कारण उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू किया था। फिर उन्होंने 2009 में कन्नड़ फिल्म गिली से एक्टिंग डेब्यू किया। 2014 की फिल्म यारियां से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

कन्नड़, हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। वो अब तक 41 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, वो आने वाले दिनों में कमल हसन के साथ इंडियन 2 में दिखाई देंगी। ये 1996 की फिल्म इंडियन का सीक्वल है।

अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रोड्यूसर हैं जैकी
जैकी भगनानी ने फिल्म कठपुतली, गणपत, मिशन रानीगंज जैसी फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर काम किया है। उन्होंने रहना है तेरे दिल में, कल किसने देखा जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया है। आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में रहेंगे। फिल्म को इसी साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox