हैदराबाद में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान करंट हादसा, पाँच श्रद्धालुओं की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हैदराबाद में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान करंट हादसा, पाँच श्रद्धालुओं की मौत

हैदराबाद/अनीशा चौहान/-    हैदराबाद में जन्माष्टमी का उत्सव उस वक्त मातम में बदल गया जब रामंतापुर क्षेत्र के गोपालनगर इलाके में भगवान कृष्ण की शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे निकाले जा रहे भव्य रथ यात्रा का रथ अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से टकरा गया। इसके चलते करंट फैल गया और मौके पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में पाँच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मृतक और घायल
मृतकों की पहचान 21 वर्षीय श्रीकृष्ण, 35 वर्षीय श्रीकांत रेड्डी, 34 वर्षीय सुरेश, 39 वर्षीय रुद्र विकास और 45 वर्षीय राजेंद्र रेड्डी के रूप में हुई है। चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का सुरक्षा गार्ड (गनमैन) भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँचे और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है और जन्माष्टमी का उत्सव मातम में बदल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े इंतज़ाम करने की माँग की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox