भारी बारिश से तबाही: दिल्ली, मुंबई, हिमाचल और यूपी में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन प्रभावित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारी बारिश से तबाही: दिल्ली, मुंबई, हिमाचल और यूपी में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन प्रभावित

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  देशभर में लगातार हो रही भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मुंबई के लिए रेड अलर्ट और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

दिल्ली में जलभराव और यमुना का बढ़ता जलस्तर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में पानी भर दिया है। आईटीओ, मंडी हाउस, साउथ एवेन्यू, वसंत कुंज और आरके पुरम जैसे क्षेत्रों में घुटनों तक पानी जमा होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। यमुना नदी का जलस्तर 204.4 मीटर तक पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर (204.5 मीटर) से सिर्फ 10 सेमी नीचे है। वहीं, जलभराव के कारण कई उड़ानों में देरी हुई और दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी है।

हिमाचल में भूस्खलन से बंद सड़कें
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा दी है। कुल्लू जिले में लारजी-सैंज मार्ग पर भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। शिमला-मंडी मार्ग पर तत्तापानी सड़क धंसने से यातायात ठप है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी और औट क्षेत्र में भूस्खलन से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सतलुज नदी के उफान से तत्तापानी रोड का हिस्सा बह गया है। राज्यभर में 249 सड़कें भूस्खलन से प्रभावित बताई जा रही हैं।

मुंबई और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। नांदेड़ में लेंडी नदी के बैकवाटर से कई गांव प्रभावित हुए और 40-50 भैंसों के डूबने की खबर है। वाशिम जिले में कई मार्ग बंद हो गए हैं, वहीं उकुलीपेन गांव का मुख्य पुल पानी में डूब गया है। गणपति मूर्तियों के गोदामों में पानी भरने से मूर्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

उत्तर प्रदेश में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया है। बड़ौत की गांधी रोड, जैन कॉलेज मार्केट और डाकखाना रोड पर पानी भरने से दुकानों और घरों में पानी घुस गया है। व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है और कई वाहन पानी में डूबकर खराब हो गए हैं। लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox