दिल्ली में फिर बम धमकी से हड़कंप, द्वारका के डीपीएस समेत दो स्कूल और एक कॉलेज खाली कराए गए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में फिर बम धमकी से हड़कंप, द्वारका के डीपीएस समेत दो स्कूल और एक कॉलेज खाली कराए गए

द्वारका/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को लगातार मिल रही बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार, 18 अगस्त 2025 की सुबह एक बार फिर द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) सहित दो स्कूलों और एक कॉलेज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत इमारतों को खाली कराया गया।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते की तैनाती
धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुँच गईं और पूरे कैंपस की गहन तलाशी शुरू कर दी। दिल्ली फायर सर्विस ने सुबह 7:24 बजे धमकी की सूचना मिलने की पुष्टि की। राहत की बात यह रही कि अब तक की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

बार-बार मिल रही धमकियों से दहशत
यह पहली बार नहीं है जब राजधानी दिल्ली में इस तरह की धमकियाँ दी गई हों। इससे पहले 16 जुलाई को भी द्वारका, पश्चिम विहार और हौज खास के पाँच स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकियाँ भेजी गई थीं। इन घटनाओं ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में गहरी दहशत पैदा कर दी है। पुलिस साइबर सेल इन ईमेल्स के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है, ताकि बार-बार हो रही इन धमकियों की साज़िश का पर्दाफाश किया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox